
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डिबेट के बाद अब रैलियों का दौर, नॉर्थ कैरोलिना में प्रचार करेंगे जो बाइडेन
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात को नॉर्थ कैरोलिना के रैले में फैट जो और ई-40 जैसी हस्तियों के साथ एक रैली करेंगे. रैली में दोनों आर्टिस्ट फैट जो और ई-40 परफॉर्म करेंगे. उनके साथ उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर और अटॉर्नी जनरल जोश स्टीन भी शामिल होंगे.
अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं. मुकाबला वर्तमान राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के बीच है. गुरुवार को दोनों के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई. अब बाइडेन और ट्रंप शुक्रवार को पोस्ट-डिबेट रैली करने वाले हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात को नॉर्थ कैरोलिना के रैले में फैट जो और ई-40 जैसी हस्तियों के साथ एक रैली करेंगे. रैली में दोनों आर्टिस्ट फैट जो और ई-40 परफॉर्म करेंगे. उनके साथ उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर और अटॉर्नी जनरल जोश स्टीन भी शामिल होंगे.
90 मिनट चली प्रेसिडेंशियल डिबेट
बाइडेन और ट्रंप के बीच गुरुवार को अटलांटा में हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट 90 मिनट चली जिसे सीएनएन ने आयोजित कराया था. आमतौर पर राष्ट्रपति चुनाव से पहले सितंबर के आसपास होने वाली ये पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट कई महीने पहले हुई. इस डिबेट में इजरायल-हमास जंग से लेकर, रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन से अमेरिका के संबंधों, अबॉर्शन, गन वायलेंस, टैक्स, महंगाई, बेरोजगारी, क्लाइमेट चेंज और अवैध प्रवासियों जैसे मुद्दों पर तीखी बहस हुई.
अर्थव्यवस्था को लेकर साधा निशाना
इस डिबेट की शुरुआत अमेरिका में बढ़ रही महंगाई के मुद्दे से हुई. बाइडेन ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि ट्रंप के राष्ट्रपति पद से हटने के बाद उन्हें ऐसी अर्थव्यवस्था मिली, जो खस्ताहाल थी. बाइडेन ने कहा कि उन्होंने बड़े पैमाने पर रोजगारों का सृजन किया और बढ़ती दवाइयों की कीमतों पर लगाम लगाई. इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि बाइडेन सरकार में अमेरिका में बड़ी तादाद में अवैध प्रवासी पहुंचे हैं.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







