
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को समर्थन, पाकिस्तानी-अमेरिकी पब्लिक अफेयर्स कमेटी का ऐलान
AajTak
PAKPAC ने कहा, "हम हर मुद्दे पर ट्रंप से सहमत नहीं हैं, लेकिन हमें विश्वास है कि वह अमेरिकी-पाकिस्तान संबंधों को सुधार सकते हैं." समूह ने उम्मीद जताई कि ट्रंप, इमरान खान सहित पाकिस्तान में राजनीतिक बंदियों की रिहाई में मदद करेंगे और देश में चल रहे राजनीतिक संकट को हल करेंगे.
पाकिस्तानी-अमेरिकी पब्लिक अफेयर्स कमेटी (PAKPAC) ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन देने का ऐलान किया है. यह समर्थन उनके द्वारा अमेरिकी-पाकिस्तान संबंधों को सुधारने की प्रतिबद्धता और पाकिस्तान में लोकतंत्र के संकट को हल करने के उनके वादों के आधार पर किया गया है. PAKPAC का यह निर्णय ट्रंप और हैरिस दोनों के अभियानों से गहन चर्चाओं के बाद लिया गया है.
यह कदम मुस्लिम और पाकिस्तानी-अमेरिकी समुदाय के कुछ हिस्सों में बाइडेन-हैरिस प्रशासन की पाकिस्तान को लेकर विदेश नीति से हो रही नाराजगी को भी उजागर करता है. PAKPAC ने ट्रंप के पाकिस्तान के प्रति उनके पिछले कार्यकाल के दौरान उठाए गए कदमों की सराहना की, जिनमें तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ उनकी मुलाकात और पाकिस्तानी मंत्रियों से संपर्क शामिल था.
PAKPAC ने कहा, "हम हर मुद्दे पर ट्रंप से सहमत नहीं हैं, लेकिन हमें विश्वास है कि वह अमेरिकी-पाकिस्तान संबंधों को सुधार सकते हैं." समूह ने उम्मीद जताई कि ट्रंप, इमरान खान सहित पाकिस्तान में राजनीतिक बंदियों की रिहाई में मदद करेंगे और देश में चल रहे राजनीतिक संकट को हल करेंगे.
वहीं, PAKPAC ने कमला हैरिस के पाकिस्तान संबंधी दृष्टिकोण पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि बाइडेन-हैरिस प्रशासन ने इमरान खान के खिलाफ "तख्तापलट" को समर्थन दिया और पाकिस्तान में चुनावी धांधली और राजनीतिक दमन पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया. हैरिस के साथ चर्चाओं के बाद PAKPAC ने निष्कर्ष निकाला कि अगर हैरिस राष्ट्रपति बनीं तो मौजूदा नीतियों में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जिससे अमेरिकी-पाकिस्तान संबंधों में और खटास आ सकती है.
मुस्लिम अमेरिकियों के बीच बढ़ती नाराजगी
PAKPAC का ट्रंप को समर्थन मुस्लिम अमेरिकी समुदाय के बीच बढ़ते असंतोष का एक हिस्सा है. इससे पहले, मुस्लिम एडवोकेसी समूह Emgage ने भी घोषणा की थी कि वह 2024 के चुनाव में कमला हैरिस का समर्थन नहीं करेगा. यह स्थिति दर्शाती है कि मुस्लिम अमेरिकी समुदाय के कुछ हिस्सों में बाइडेन-हैरिस प्रशासन की विदेश नीति को लेकर नाराजगी है, खासतौर पर दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व के मुद्दों पर.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.









