
अमेरिकी पत्रकार पर तालिबानी फाइटर ने उठाया हथियार, रिपोर्टिंग छोड़ भागना पड़ा
AajTak
एक अमेरिकी न्यूज चैनल CNN की महिला रिपोर्टर क्लेरिसा वार्ड जब अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर रिपोर्टिंग कर रही थी तो वहां तालिबान लड़ाके पहुंच गए और उनकी टीम को रोकने की कोशिश करने लगे. उन्होंने ना सिर्फ उससे बात करने से इनकार कर दिया बल्कि रिपोर्टर और उनके क्रू को भी शूट करने से रोकने की कोशिश की.
अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जा करते ही वहां अफरातफरी और डर का माहौल बना हुआ है. लोग अपनी जान बचाने के लिए किसी भी कीमत पर अफगानिस्तान छोड़ने पर आतुर हैं. हालांकि तालिबान के शीर्ष नेता लोगों और मीडिया को बार-बार यह भरोसा दिला रहे हैं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है और वो पूरी तरह सुरक्षित हैं. यह महज उनका दिखावा ही साबित हो रहा है और वो लगातार पत्रकारों को बंदूकों से डरा-धमका रहे हैं. (तस्वीर - Getty) एक अमेरिकी न्यूज चैनल CNN की महिला रिपोर्टर क्लेरिसा वार्ड जब अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर रिपोर्टिंग कर रही थी तो वहां तालिबानी लड़ाके पहुंच गए और उनकी टीम को रोकने की कोशिश करने लगे. उन्होंने ना सिर्फ उससे बात करने से इनकार कर दिया बल्कि रिपोर्टर और उनके क्रू को भी शूट करने से रोकने की कोशिश की. (तस्वीर - CNN वीडियो ग्रैब) जब महिला रिपोर्ट नहीं मानी तो तालिबान लड़ाके उसे डराने-धमकाने की कोशिश करने लगे और हथियार उठा लिया. इसके बाद सीएनएन की रिपोर्टर को रिपोर्टिंग छोड़कर वहां से भागना पड़ा. (तस्वीर - Getty)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











