
अमेरिकी चुनाव के दौरान एलन मस्क के कैंपेन पर वोट खरीदने के आरोप, राइवल कंपनी का $100 देने का ऐलान
AajTak
मशहूर कार्ड गेम कंपनी 'कार्ड्स अगेंस्ट ह्यूमैनिटी', जो पहले से ही मस्क की आलोचक रही है, इस कंपनी ने ऐलान किया कि वो उन लोगों को $100 तक का भुगतान करेगी, जिन्होंने 2020 में वोट नहीं दिया था.
पिछले हफ्ते, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने स्विंग राज्यों के मतदाताओं से याचिका पर हस्ताक्षर कराने के लिए $47 देने का ऑफर दिया. यह याचिका फ्री स्पीच और बंदूक के अधिकारों के समर्थन में है. कहा जा रहा है कि मस्क की टीम इस याचिका के जरिए मतदाताओं की जानकारी इकट्ठा कर रही है ताकि डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान को आखिरी वक्त में ताकत दी जा सके.
हालांकि मस्क के इस कदम का एक अनोखा जवाब आया है. मशहूर कार्ड गेम कंपनी 'कार्ड्स अगेंस्ट ह्यूमैनिटी', जो पहले से ही मस्क की आलोचक रही है, इस कंपनी ने ऐलान किया कि वो उन लोगों को $100 तक का भुगतान करेगी, जिन्होंने 2020 में वोट नहीं दिया था. शर्त यह है कि उन्हें इसके लिए माफी मांगनी होगी, आगामी चुनाव में वोटिंग की योजना बनानी होगी और सार्वजनिक रूप से यह लिखकर पोस्ट करना होगा कि "डोनाल्ड ट्रंप एक मानव शौचालय हैं."
कंपनी के मुताबिक, स्विंग राज्यों के लोगों के पास इस ऑफर के तहत सबसे ज्यादा पैसा कमाने का मौका है. न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अब तक 1,150 से अधिक लोगों को इस योजना के तहत भुगतान किया जा चुका है. अमेरिका में वोट खरीदना गैरकानूनी है, लेकिन कार्ड्स अगेंस्ट ह्यूमैनिटी का दावा है कि वो "कानून की एक खामी का फायदा उठाकर ब्लू-वोटरों (डेमोक्रेट्स समर्थक) को पैसे दे रहे हैं."
इस मुद्दे पर द गार्जियन ने UCLA के प्रोफेसर और चुनाव कानून के विशेषज्ञ रिचर्ड हैसन से बात की. उनका कहना है कि वोट खरीदने और किसी को वोट करने के लिए पैसे देने में एक बड़ा फर्क है. हासन ने मस्क के ऑफर को गैरकानूनी नहीं माना, क्योंकि मस्क सीधे तौर पर वोट के लिए पैसे नहीं दे रहे हैं. वह केवल उन लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं जो याचिका पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. हालांकि, अगर मस्क ने वोट करने के लिए पैसे देने की बात की होती, तो स्थिति अलग होती.
वहीं, कार्ड्स अगेंस्ट ह्यूमैनिटी का ऑफर कानून की सीमा के करीब नजर आता है, क्योंकि इसमें उन लोगों को पैसे दिए जा रहे हैं जो मतदान की योजना बना रहे हैं. फिर भी इसे साफ तौर पर "वोट खरीदना" नहीं कहा जा सकता. कुछ समय पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने एक किराने की दुकान में $100 की ग्रॉसरी खरीदी थी. इस पर प्रोफेसर हैसन का कहना है कि इसमें कानून का उल्लंघन नहीं हुआ, क्योंकि ट्रंप ने किसी को वोट देने या पंजीकरण कराने के लिए पैसे नहीं दिए थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








