
अमेरिकी ग्रीन कार्ड के इंतजार में 12 लाख भारतीय, बैकलॉग पूरा होने में लग जाएंगी दो सदियां
AajTak
अमेरिका का ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए इंतजार में अभी 12 लाख से ज्यादा भारतीय हैं. 2023 तक लगभग 22 लाख भारतीयों को ग्रीन कार्ड का इंतजार होगा. रिपोर्ट बताती है कि इन भारतीयों का बैकलॉग पूरा होने में दो सदियां गुजर जाएंगी.
अमेरिका में रह रहे 10 लाख से ज्यादा भारतीय ऐसे हैं, जिन्हें ग्रीन कार्ड के लिए सालों तक इंतजार करना पड़ेगा. यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेस (USCIS) के आंकड़ों में इस बात की जानकारी सामने आई है.
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, USCIS के डेटा से पता चलता है कि डॉक्टरों, इंजीनियरों और वैज्ञानिकों समेत भारत के हजारों-लाखों हाई स्किल्ड प्रोफेशनल्स को अमेरिका में ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए बहुत लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है.
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल फाउंडेशन फॉर अमेरिकन पॉलिसी (NFAP) ने 2 नवंबर तक USCIS डेटा का एनालिसिस किया और पाया कि 12 लाख से ज्यादा भारतीय ऐसे हैं, जो ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं. इन भारतीयों को रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार है.
कितने भारतीयों को इंतजार?
भारतीयों की पहली प्राथमिकता EB-1 कैटेगरी में है. इस कैटेगरी में प्रोफेसर, रिसर्चर्स, मैनेजर जैसी पोस्ट पर करने वालों को ग्रीन कार्ड दिया जाता है. इस कैटेगरी में 1,43,497 भारतीयों को इंतजार है.
इसके बाद EB-2 कैटेगरी आती है, जिसमें साइंस, आर्ट्स और बिजनेस जैसी फील्ड से जुड़े लोगों को ग्रीन कार्ड मिलता है. इसमें 8,38,784 भारतीय लाइन में हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










