
अमेरिकी गुरुद्वारों में अवैध प्रवासी ढूंढने पहुंची US पुलिस, विरोध में उतरे सिख संगठन
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप जबसे अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, तब से ही अवैध प्रवासियों के खिलाफ जमकर ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आलम यह है कि अब अमेरिकी पुलिस गुरुद्वारों में पहुंच गई है और अवैध शरणार्थियों के बारे में पता लगा रही है. हालांकि, अमेरिका के सिख संगठनों ने इस कार्रवाई का विरोध किया है.
ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासी मुश्किल में पड़ गए हैं. यूएस में लगातार अवैध प्रवासियों को ढूंढकर निर्वासित (Deport) किया जा रहा है. ऐसे में अब अमेरिका की पुलिस ने अवैध प्रवासियों को ढूंढने के लिए गुरुद्वारों में घुसना भी शुरू कर दिया है. सिख संगठन इसका विरोध कर रहे हैं.
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के पुलिसकर्मियों ने न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के गुरुद्वारों की जांच की और अवैध प्रवासियों के बारे में जानकारी जुटाई. न्यूज एजेंसी के मुताबिक माना जाता है कि न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के कुछ गुरुद्वारों का इस्तेमाल सिख अलगाववादी और अवैध प्रवासी करते आए हैं.
अमेरिकी पुलिस (होमलैंड सिक्योरिटी) के प्रवक्ता ने कहा कि अब अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए अमेरिका के स्कूलों और चर्चों में भी नहीं छिप पाएंगे. ट्रंप प्रशासन अमेरिका के बहादुर कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हाथ नहीं बांधेगा, बल्कि उनकी कार्रवाई पर भरोसा जताएगा.
अमेरिकी पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सिख अमेरिकन लीगल डिफेंस एंड एजुकेशन फंड (SALDF) ने उन दिशा-निर्देशों को निरस्त करने चिंता व्यक्त की, जिनमें पूजा स्थलों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है. दरअसल, पहले इन स्थलों पर ऐसी कार्रवाई प्रतिबंधित थी.
SALDF ने कहा कि नीति में यह बदलाव परेशान करने वाला है. बदलाव के बाद से ही अमेरिकी पुलिस के अधिकारी न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में गुरुद्वारों का दौरा करने लगे हैं. संस्था की कार्यकारी निदेशक किरण कौर गिल ने कहा,'हम होमलैंड सुरक्षा विभाग के संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा खत्म करने और फिर गुरुद्वारों जैसे पूजा स्थलों को निशाना बनाने के फैसले से बेहद चिंतित हैं.'
गिल ने कहा कि गुरुद्वारा सिर्फ पूजा-अर्चना के स्थान नहीं हैं, बल्कि वे अहम सामुदायिक केंद्र हैं. यहां सिखों और व्यापक समुदाय को सहायता, पोषण और आध्यात्मिक सांत्वना दी जाती है. इन स्थानों को कानूनी कार्रवाई के लिए निशाना बनाना हमारी आस्था की पवित्रता को खतरे में डालता है. इससे पूरे अमेरिका में प्रवासी समुदायों को एक भयावह संदेश जाता है.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









