अमेरिकी कंपनी ने पहचानी काबिलियत, MMMUT की चार छात्राओं को दिया लाखों का सैलरी पैकेज
AajTak
Campus Placement 2023: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के मदन महल मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की तीन छात्राओं को 21-21 लाख का और एक छात्रा को 18.5 लाख रुपये का पैकेज मिला है.
Campus Placement 2023: IIT, IIM और NIT के स्टूडेंट्स को अकसर लाखों का सैलरी पैकेज मिलता है. पिछले कुछ ट्रेंड्स में IIIT स्टूडेंट्स को भी बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अच्छे सैलरी पैकेज ऑफर किए हैं. लेकिन इस बार आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी या आईआईआईटी से नहीं बल्कि मदन महल मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MMMUT) गोरखपुर की चार छात्राओं को लाखों का सैलरी पैकेज मिला है.
यूपी के गोरखपुर के मदन महल मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की तीन छात्राओं को 21-21 लाख का और एक छात्रा को 18.5 लाख रुपये का पैकेज मिला है. अमेरिका की बीएनवाई मेलॉन कंपनी दुनियाभर के बैंकिंग संस्थानों को प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करती है. जिसमे इन छात्र और छात्राओं को सुनहरा अवसर मिला है.
बीएनवाई मेलॉन में प्लेसमेंट पाने वाली ये चारों छात्राएं एमएमएमयूटी के सत्र 2022-23 की छात्राएं हैं. इनका ड्राइव पहले ही हो गया था.अब परिणाम आया है. इस तरह सत्र 2022-23 में कैंपस प्लेसमेंट पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 991 तक पहुंच गई है. एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि विश्विद्यालय के छात्रों को बेहतर पैकेज मिल सके इस पर फोकस किया जा रहा है. बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आएं, इसके लिए प्रयास हो रहा है. स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए भी योजना बनाई जा रही है.
एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी के मुताबिक बीएनवाई मेलॉन में बीटेक कंप्यूटर साइंस की तीन छात्राओं वंशिता तिवारी, अनुश्री तिवारी और अनुप्रिया शर्मा का चयन 21-21 लाख रुपये के पैकेज सॉफ्टवेयर डेवलपर इंजीनियर के पद पर हुआ है. इसी तरह बीटेक इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन की छात्रा श्रेया पांडेय को 18.52 लाख रुपये के पैकेज पर डेवलपर पद ऑफर किया गया है.
रिकॉर्ड 1023 विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट सत्र 2022-23 में कैंपस प्लेसमेंट एक हजार के पार पहुंचने की संभावना अभी भी बनी हुई है. तीन-चार कंपनियों ने प्लेसमेंट ड्राइव किया था. उसका परिणाम जल्द आने की उम्मीद जताई जा रही है. सत्र 2021-22 में पहली बार रिकॉर्ड 1023 विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट मिला था.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







