
अमेरिकी अफसर ने ट्वीट किया हथकड़ियों में जकड़े 104 भारतीयों का Video, लिखा- वापस भेजे गए illegal aliens
AajTak
यूएस बॉर्डर पैट्रोल के अध्यक्ष माइकल डब्ल्यू. बैंक्स ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट कर कहा कि यूएसबीपी और पार्टनर्स ने सफलतापूर्वक अवैध प्रवासियों को भारत भेज दिया है. अगर आप अवैध रूप से सीमा पार करोगे तो आपको उसका अंजाम भुगतना होगा.
अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत भेजे गए 104 भारतीयों को लेकर देश-विदेश में मामला गरमाया हुआ है. इसके विरोध में विपक्षी सांसद संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच यूएस बॉर्डर पैट्रोल (UBSP) ने अमेरिकी मिलिट्री प्लेन से अवैध प्रवासी भारतीयों को भारत भेजे जाने का वीडियो जारी किया है.
यूएस बॉर्डर पैट्रोल के अध्यक्ष माइकल डब्ल्यू. बैंक्स ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट कर कहा कि यूएसबीपी और पार्टनर्स ने सफलतापूर्वक अवैध प्रवासियों को भारत भेज दिया है. यह अमेरिका से अब तक की सबसे दूरस्थ फ्लाइट थी. अगर आप अवैध रूप से सीमा पार करोगे तो आपको इसका अंजाम भुगतना होगा.
बता दें कि भारतीयों की इस कदर वापसी पर देश में हंगामा मचा हुआ है. विपक्षी नेता इसे लेकर संसद में प्रदर्शन कर रहे हैं. अमेरिका ने जिन अवैध प्रवासी भारतीयों को भेजा है. उनमें से पंजाब से 31, हरियाणा से 30, गुजरात से 27, उत्तर प्रदेश से 3, महाराष्ट्र से 4 और चंडीगढ़ से दो भारतीय हैं. कहा जा रहा है कि भारतीयों को डिपोर्ट करने का खर्चा अमेरिकी सरकार ही उठाएगी.
भारतीयों के डिपोर्टेशन के बाद अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि अगर आप गैरकानूनी रूप से सीमा पार करेंगे तो आपको वापस भेजा जाएगा. हमारे देश के इमिग्रेशन कानूनों को सख्त करना अमेरिकी की सुरक्षा और हमारे लोगों के हितों के लिए जरूरी है. यह हमारी पॉलिसी है कि हम हरसंभव तरीके से इमिग्रेशन कानूनों को लागू करें.
हालांकि, अभी तक इस मामले में भारत सरकार की ओर से किसी तरह का बयान नहीं दिया गया है. विदेश मंत्री जयशंकर दोपहर तीन बजे संसद में इस मामले पर बयान देंगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










