
अमेरिका, सऊदी समेत चार देशों ने दी चेतावनी, अब PAK ने उठाया ये कदम
AajTak
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक फाइव स्टार होटल में आतंकवादी हमले की आशंका के बीच पुलिस ने एक स्पेशल प्लान तैयार किया है. इस्लामाबाद पुलिस किसी भी तरह के खतरे को लेकर पूरी तरह अलर्ट है. दूसरी ओर, इस हमले की आशंका को लेकर अमेरिका और सऊदी अरब समेत कई देशों की सरकारों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आतंकी हमले की आशंका के बीच राजधानी की पुलिस अलर्ट हो गई है. किसी भी तरह के आतंकी हमले से निपटने के लिए पुलिस ने खास प्लान तैयार किया है. पूरी राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इस्लामाबाद पुलिस ने यह प्लान अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों के अलर्ट के बाद तैयार किया है.
दरअसल, पाकिस्तान के इस्लामाबाद के मशहूर मैरिएट होटल पर आतंकी हमले का खतरा बताते हुए अमेरिका समेत कई देशों ने अपने नागरिकों को अलर्ट रहने के लिए कहा है. इन देशों में अमेरिका के साथ ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और सऊदी अरब भी शामिल हैं.
क्या है इस्लामाबाद पुलिस का खास प्लान? आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए इस्लामाबाद पुलिस ने जो खास प्लान तैयार किया है, उसके जरिए राजधानी के चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जाएगी. पुलिस के प्लान के अनुसार, इस्लामाबाद में 25 अस्थाई चेक पोस्ट बनाए गए हैं. शहर में लगे कैमरों की मदद से भी निगरानी की जा रही है. इसके साथ ही मेट्रो सर्विस पैसेंजर्स पर भी वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए नजर रखी जा रही है.
इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि जिन गाड़ियों पर गलत नंबर प्लेट या बिना नंबर प्लेट कोई वाहन शहर में घूमता हुआ मिलेगा तो उन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने शहर में आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है. पुलिस की ओर से इस्लामाबाद आने वाले सभी विदेशी नागरिकों से कहा गया है कि वे हमेशा अपना आईडी कार्ड जरूर साथ रखें. वहीं शहर में मकान मालिकों से कहा गया है कि किरायदारों का पुलिस थानों में सत्यापन कराएं.
वहीं इस्लामाबाद पुलिस ने कहा है कि जिन जगहों पर स्थानीय और विदेशी मूल के कर्मचारी बिना सत्यापन कराए काम कर रहे हैं, उन सभी की जांच की जाएगी. इसके साथ ही पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि अगर उन्हें कुछ भी संदेहजनक नजर आए तो तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को हेल्पलाइन के जरिए दें.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








