अमेरिका: विस्कॉन्सिन में डेमोक्रेटिक सीनेटर को चुनौती देने वाली पहली रिपब्लिकन बनीं भारत में जन्मी कॉलेज स्टूडेंट
AajTak
यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-स्टीवंस पॉइंट कॉलेज रिपब्लिकन की अध्यक्ष रेजानी रवींद्रन ने मंगलवार को पोर्टेज काउंटी में 61 वर्षीय बाल्डविन के खिलाफ आधिकारिक तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की. रवीन्द्रन 2011 में भारत से अमेरिका आई थीं. यहां वह एक नर्स थीं. 2017 में विस्कॉन्सिन जाने से पहले वह कैलिफोर्निया में रहती थीं. रवींद्रन 2015 में अमेरिकी नागरिक बन गईं.
भारत में जन्मी 40 वर्षीय कॉलेज छात्रा रेजानी रवीन्द्रन ने अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन में सीनेट के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की है. इसी के साथ वह डेमोक्रेटिक सीनेटर टैमी बाल्डविन के खिलाफ आधिकारिक तौर पर चुनाव लड़ने वाली पहली रिपब्लिकन बन गई हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-स्टीवंस पॉइंट कॉलेज रिपब्लिकन की अध्यक्ष रवींद्रन ने मंगलवार को पोर्टेज काउंटी में 61 वर्षीय बाल्डविन के खिलाफ आधिकारिक तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की.
द मिल्वौकी जर्नल सेंटिनल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घोषणा के साथ ही रवींद्रन विस्कॉन्सिन में पहली रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार बन गई हैं. सीनेटर के चुनाव में एक साल का समय बचा है.
उन्होंने मंगलवार को अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए कहा, "मैं बहुत सारे राजनेताओं, पैरवीकारों और नीति निर्माताओं से मिली हूं. उनमें से कई 20, 30 और 40 वर्षों से राजनीति में हैं. हम उन्हें चुनते हैं, उन्हें भेजते हैं और वे डीसी में इतने मशगूल हो जाते हैं कि हमारे बारे में सब कुछ भूल जाते हैं कि हम लोगों ने उन्हें वहां क्यों भेजा है."
बता दें कि रेजानी रवीन्द्रन के तीन बच्चे हैं और वह अभी तक राजनीति में शामिल नहीं हुई थीं. उन्होंने कहा कि वह इस साल स्टीवंस पॉइंट कॉलेज रिपब्लिकन में शामिल हुईं और इस गर्मी की शुरुआत में वाशिंगटन की यात्रा के बाद ही उन्होंने सीनेट के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया. वह अगले वर्ष राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल करने की योजना बना रही है.
पिछले हफ्ते मिल्वौकी जर्नल सेंटिनल के साथ अपने साक्षात्कार के दौरान, उन्होंने कहा, "मैं देख रही हूं कि हमारे देश में क्या चल रहा है," उन्होंने हाल ही में वाशिंगटन का दौरा किया था.
रवीन्द्रन 2011 में भारत से अमेरिका आई थीं. यहां वह एक नर्स थीं. 2017 में विस्कॉन्सिन जाने से पहले वह कैलिफोर्निया में रहती थीं. रवींद्रन 2015 में अमेरिकी नागरिक बन गईं.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.









