
अमेरिका में H-1B वीजा पर नया संकट, टेक्सास ने 2027 तक नई अर्जियों पर लगाई रोक... गवर्नर का आदेश
AajTak
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने राज्य एजेंसियों और विश्वविद्यालयों में नई H-1B वीजा याचिकाओं पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया है. एबॉट का कहना है कि इस कार्यक्रम का दुरुपयोग हो रहा है और इससे अमेरिकी कामगारों की नौकरियां छीनी जा रही हैं. यह फ्रीज मई 2027 तक लागू रहेगा.
टेक्सास के रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबॉट ने H-1B वीजा कार्यक्रम को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है. उन्होंने राज्य की सभी एजेंसियों और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में नई H-1B वीजा याचिकाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया है. यह रोक 31 मई 2027 तक लागू रहेगी.
एबॉट ने एजेंसी प्रमुखों को भेजे पत्र में कहा कि संघीय H-1B वीजा कार्यक्रम के दुरुपयोग की रिपोर्ट्स सामने आई हैं. ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि अमेरिकी नौकरियां अमेरिकी कामगारों को ही मिलें. उन्होंने कहा कि टैक्सपेयर्स के पैसों से चलने वाली नौकरियों में राज्य सरकार को खुद उदाहरण पेश करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 'पढ़ाई और परिवार प्रभावित...', H-1B वीजा अपॉइंटमेंट में देरी पर भारत ने अमेरिका से चिंता जताई
यह फैसला उस जांच के बाद आया है, जिसमें टेक्सास के पब्लिक स्कूलों, विश्वविद्यालयों और इससे जुड़े संस्थानों में H-1B वीजा के इस्तेमाल की पड़ताल की जा रही है. H-1B वीजा कार्यक्रम अमेरिकी नियोक्ताओं को विदेशी पेशेवरों को विशेष भूमिकाओं के लिए नियुक्त करने की अनुमति देता है, जिनमें आमतौर पर कम से कम स्नातक डिग्री की जरूरत होती है.
हर साल जारी किए जाते हैं 65,000 H-1B वीजा
टेक्सास में यह वीजा सिस्टम विश्वविद्यालयों, मेडिकल सेंटर्स और कुछ स्कूल जिलों के लिए अहम माना जाता रहा है, जहां प्रोफेसर, शोधकर्ता, डॉक्टर और शिक्षक जैसे पदों पर स्थानीय प्रतिभा मिलना मुश्किल होता है. हर साल 65,000 H-1B वीजा जारी किए जाते हैं, जबकि उच्च डिग्री वालों के लिए 20,000 अतिरिक्त वीजा होते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







