
अमेरिका में भयानक हादसा! टेकऑफ के बाद उड़ता रहा गोल-गोल, फिर पेड़ से टकराकर हेलिकॉप्टर क्रैश- VIDEO
AajTak
लॉस एंजिल्स के हंटिंगटन बीच में शनिवार दोपहर एक हेलिकॉप्टर टेकऑफ के तुरंत बाद अनियंत्रित होकर पेड़ों से टकरा गया. इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो हेलिकॉप्टर सवार और तीन सड़क पर मौजूद व्यक्ति शामिल हैं.
लॉस एंजिल्स के हंटिंगटन बीच में शनिवार दोपहर एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में 5 लोगों को घायल होने की जानकारी सामने आ रही है, जिनमें दो हेलिकॉप्टर सवार और तीन सड़क पर मौजूद व्यक्ति शामिल हैं. हादसे का एक भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पुलिस विभाग की एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, हंटिंगटन बीच पुलिस विभाग और हंटिंगटन बीच अग्निशमन विभाग ने शनिवार को पैसिफिक कोस्ट हाईवे और हंटिंगटन स्ट्रीट पर हुई दुर्घटना पर कार्रवाई की. पुलिस ने बताया कि दो लोगों को हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला गया और तीन लोग सड़क पर घायल हो गए.
पुलिस विभाग ने बताया कि शनिवार दोपहर को हंटिंगटन बीच पर एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. हेलिकॉप्टर टेकऑफ के तुरंत बाद हेलिकॉप्टर अनियंत्रित होकर गोल-गोल घूमने लगा और पेड़ों से टकराकर पैसिफिक कोस्ट हाईवे (PCH) पर क्रैश हो गया. इस हादसे में कम से कम 5 लोग घायल हो गए, जिनमें हेलिकॉप्टर सवार दो लोग और जमीन पर मौजूद तीन अन्य शामिल हैं. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. साथ ही एक व्यक्ति इस हादसे में बाल-बाल बचा, जिसका डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









