
अमेरिका में भयानक कर्ज संकट, जो बाइडेन का ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द, सिडनी में होेने वाली क्वाड मीटिंग कैंसिल
AajTak
अमेरिका इन दिनों कर्ज संकट से इतनी बुरी तरह जूझ रहा है कि यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन को अपना दौरा तक रद्द करना पड़ गया. बाइडेन क्वाड मीटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाले थे. इसके बाद उन्हें पपुआ न्यू गिनी भी जाना था, लेकिन बाइडेन को अपने दोनों ही दौरे रद्द करने पड़े.
अमेरिका इन दिनों कर्ज संकट से इतनी बुरी तरह जूझ रहा है कि यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन को अपना दौरा तक रद्द करना पड़ गया. बाइडेन क्वाड मीटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाले थे. इसके बाद उन्हें पपुआ न्यू गिनी भी जाना था, लेकिन बाइडेन को अपने दोनों ही दौरे रद्द करने पड़े.
बाइडेन का दौरा रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होने वाली क्वाड मीटिंग को रद्द कर दिया गया है. हालांकि, बाइडेन 19 मई से 21 मई के बीच होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जापान का दौरा करेंगे. इस बैठक में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई के पीएम एंथनी अल्बनीस भी भाग लेंगे.
ऑस्ट्रेलिया के पीएम का भी आया बयान
बाइडेन का दौरा रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा,'आज सुबह राष्ट्रपति बाइडेन से बात हुई. उन्होंने क्वाड नेताओं की बैठक के लिए सिडनी आने में असमर्थता जाहिर की. बाइडेन ने कैनबरा में होने वाली संसद में शामिल होने में भी अपनी असमर्थता जताई. हालांकि, जापान में क्वाड नेताओं की मुलाकात और चर्चा होगी. मुझे जी-7 की बैठक में आमंत्रित करने के लिए मैं जापान के पीएम किशिदा का शुक्रिया अदा करता हूं.'
जो बाइडेन को डिफाल्ट होने का डर
बता दें कि अमेरिका की बाइडेन सरकार की ट्रेजरी में बिलों के भुगतान के लिए पैसे नहीं बचे हैं. बाइडेन सरकार को डर है कि कहीं इस संकट के कारण अमेरिका डिफाल्ट होने की कगार पर न पहुंच जाए. इसलिए वह अब दूसरे अमेरिकी नेताओं से बातचीत कर रहे हैं. फिलहाल दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच कर्ज सेटलमेंट को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









