
अमेरिका में छात्रों और पत्रकारों के रुकने पर लगेगी लिमिट! ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने विदेशी छात्रों और पत्रकारों के लिए अमेरिका में रहने के नियमों को सख्त करने का प्रस्ताव दिया है. इस बदलाव के बाद देश में छात्र चार साल और पत्रकार 240 दिन ही रुक पाएंगे. यह फैसला देश में कानूनी इमिग्रेशन को सख्त करने के मकसद से लिया गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने विदेशी छात्रों और पत्रकारों के अमेरिका में रहने की अवधि को सीमित करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है. इस प्रस्ताव के तहत, विदेशी छात्र अमेरिका में अपनी पढ़ाई के लिए चार साल से ज्यादा नहीं रह पाएंगे. इसके साथ ही, विदेशी पत्रकारों को सिर्फ 240 दिनों के लिए रहने की अनुमति मिलेगी. इन नियमों को फेडरल रजिस्टर में पब्लिश किया गया है.
AFP की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रस्तावित बदलावों के मुताबिक, विदेशी छात्रों को अमेरिका में चार साल से ज्यादा वक्त तक रहने की अनुमति नहीं होगी. वहीं, विदेशी पत्रकारों को सिर्फ 240 दिनों तक रहने की अनुमति मिलेगी, जिसे वे अतिरिक्त 240-दिन की अवधि के लिए बढ़ा सकते हैं.
हालांकि, चीनी पत्रकारों के लिए यह अवधि सिर्फ 90 दिन होगी. अब तक, अमेरिका आमतौर पर छात्रों और पत्रकारों को उनकी पढ़ाई या काम की वक्त के लिए वीजा जारी करता था, जिसकी अधिकतम सीमा 10 साल तक होती थी.
ट्रंप प्रशासन ने प्रस्ताव के पीछे क्या तर्क दिया?
ट्रंप के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने दावा किया कि बड़ी तादाद में विदेशी नागरिक अनिश्चित वक्त तक अपनी पढ़ाई बढ़ाकर देश में 'हमेशा के लिए' छात्रों के रूप में रह रहे हैं. विभाग ने कहा कि इससे सिक्योरिटी रिस्क पैदा होता है और टैक्सपेयर्स का पैसा भी खर्च होता है, जिससे अमेरिकी नागरिकों का नुकसान होता है.
हालांकि, यह पहलू साफ नहीं किया गया कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों से अमेरिकी नागरिकों और टैक्सपेयर्स को कैसे नुकसान होता है, जबकि कॉमर्स डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, इन छात्रों ने 2023 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 50 अरब डॉलर से ज्यादा का योगदान दिया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










