
अमेरिका में गर्भपात के फैसले पर बाइडन-हैरिस नाराज, कहा- ये देश के लिए दुखद दिन
AajTak
जो बाइडेन ने कोर्ट के फैसले को गलत बताया है. उन्होंने गर्भपात के लिए संवैधानिक सुरक्षा की मांग करने वालों से खास अपील भी की है. बाइडेन ने विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने का आह्वान किया.
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 50 साल पुराने गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को समाप्त कर दिया है. इस फैसले के बाद राजनैतिक बहस शुरू हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की निंदा की और कहा कि अमेरिकी महिलाओं का स्वास्थ्य और जीवन अब खतरे में है. फैसले के बाद व्हाइट हाउस को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा- यह अदालत और देश के लिए दुखद दिन है.
राष्ट्रपति बाइडेन ने आगे कहा कि महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए अपनी क्षमता अनुसार हरसंभव प्रयास करेंगे. बाइडेन ने प्रजनन अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का वादा किया. उन्होंने ये भी कहा कि कोई भी कार्यकारी आदेश किसी महिला को चुनने के अधिकार की गारंटी नहीं दे सकता है.
बता दें कि एक दिन पहले ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डॉब्स (Dobbs) बनाम महिला स्वास्थ्य संगठन गर्भपात केस में फैसला सुनाया है. कोर्ट ने रो बनाम वेड (Roe v Wade) मामले में गर्भपात के ऐतिहासिक फैसले को पलट दिया है. कोर्ट ने गर्भपात के संवैधानिक संरक्षण को समाप्त कर दिया है.
अब महिलाओं का जीवन खतरे में
जो बाइडेन ने कोर्ट के फैसले को गलत बताया है. उन्होंने गर्भपात के लिए संवैधानिक सुरक्षा की मांग करने वालों से खास अपील भी की है. बाइडेन ने विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हिंसा कभी स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि आज का दिन अदालत और देश के लिए एक दुखद दिन है. मैं ये स्पष्ट कर दूं कि पूरे देश में महिलाओं का स्वास्थ्य और जीवन अब खतरे में है.
अमेरिका में स्वास्थ्य देखभाल संकट की स्थिति: कमला हैरिस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







