
अमेरिका में एक ट्रक ड्राइवर की गलती ने छीने 17,000 जॉब्स, हजारों भारतीयों पर होगा असर
AajTak
अमेरिका में भारतीय मूल के एक अवैध ट्रक ड्राइवर ने एक्सीडेंट कर दिया था जिसकी वजह से विदेशी ड्राइवरों पर शिकंजा कस गया है. अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया ने हजारों विदेशों नागरिकों के कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया है. राज्य का कहना है कि लाइसेंस अवैध हैं. इस कदम से भारतीय और भारतीय मूल के ड्राइवरों पर असर होगा.
अमेरिका में भारतीय मूल के एक अवैध प्रवासी की गलती 17,000 विदेशियों को भारी पड़ी है जिनमें हजारों भारतीय भी शामिल हैं. अगस्त में फ्लोरिडा में भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर की गलती की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद अब अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया ने विदेशी नागरिकों को जारी किए गए 17,000 कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया है.
अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने चिंता जताई थी कि इनमें से कुछ लाइसेंस गैरकानूनी प्रवासियों को गलत तरीके से जारी किए गए हो सकते हैं जिसके बाद कैलिफोर्निया ने यह कदम उठाया है.
भारतीय मूल के अवैध प्रवासी चालक से दुर्घटना तब हुई थी जब वो यू-टर्न ले रहा था. इस हादसे के बाद पूरे अमेरिका में कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस की जांच शुरू की गई थी.
हालांकि कैलिफोर्निया सरकार ने प्रभावित प्रवासी चालकों का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस कदम का असर सबसे ज्यादा भारतीय और भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवरों पर पड़ेगा.
अमेरिका में भारतीय-सिख समुदाय ने पिछले एक दशक में ट्रक ड्राइवरों की भारी कमी को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाई है. लॉस एंजिल्स टाइम्स की 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया में भी सिख समुदाय के ट्रक चालकों की संख्या तेजी से बढ़ी है.
कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजम ने बुधवार को कहा कि ये लाइसेंस अवैध हैं, क्योंकि उनकी एक्सपायरी डेट बढ़ा दी गई है लेकिन जिनको ये जारी किए गए थे, उनके पास अमेरिका में रहने की कानूनी इजाजत खत्म हो गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









