अमेरिका: मिसिसिपी में विनाशकारी बवंडर से अब तक 23 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
AajTak
मिसिसिपी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक तूफान की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे से अधिक थी. जिसमें कम से कम चार लोग लापता हैं. जिनकी तलाश की जा रही है. प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है. साथ ही प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी दी जा रही है.
अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य मिसिसिपी में शुक्रवार देर रात आए विनाशकारी बवंडर और तेज तूफान ने जमकर तबाही मचाई. कई मकान गिर गए. जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और कई दर्जन लोग घायल हो गए. उधर, सूचना मिलते ही मौके पर राहत बचाव टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है.
मिसिसिपी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक तूफान की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे से अधिक थी. जिसमें कम से कम चार लोग लापता हैं. जिनकी तलाश की जा रही है. साथ ही प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी दी जा रही है. बताया जा रहा है मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. रेस्क्यू टीमें प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर रही है.
बताया जा रहा है कि अलबामा, मिसिसिपी और टेनेसी में आए भयंकर तूफान के चलते 1 लाख से अधिक घरों में बत्ती गुल हो गई. बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. वहीं स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को राहत पहुंचाने में जुटा है.
मलावी में भी तूफान ने मचाई थी तबाही
बता दें कि पिछले हफ्ते ही महज दो करोड़ की आबादी वाले गरीब अफ्रीकी देश मलावी पर मौसम की मार पड़ी थी. इस लैंडलॉक्ड (landlocked) देश में हाल ही में आए तूफान फ्रेडी (Freddy) ने भयंकर तबाही मचाही. जिसमें 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई. हालात इतने खराब हो गए कि तूफान प्रभावित इलाकों में लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ा. बारिश और बाढ़ के हालातों के बीच कई सड़कें जमीन में समा गई हैं और सड़क की जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









