
अमेरिका: फायरिंग करने वाले ने पहले ही बता दिया था करेंगे हमला, ऑनलाइन दी थी चेतावनी
AajTak
अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में भीषण गोलीबारी करने वाले ने पहले ही बता दिया था कि वह गोलीबारी करेगा.
अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में भीषण गोलीबारी में 19 छात्र समेत 23 की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद टेक्सास के गवर्नर का कहना है कि स्कूल में 19 बच्चों और दो शिक्षकों की हत्या करने वाले बंदूकधारी ने हमले से कुछ मिनट पहले सोशल मीडिया पर चेतावनी दी थी कि वह एक स्कूल में गोलीबारी करने जा रहा है. गवर्नर ग्रेग एबॉट का कहना है कि शूटर की उम्र 18 वर्ष है और उसने हमले के लिए एआर-15 हथियार का इस्तेमाल किया.
30 मिनट पहले सोशल मीडिया पर तीन पोस्ट किए गोलीबारी से करीब 30 मिनट पहले उसने सोशल मीडिया पर तीन पोस्ट किए. राज्यपाल के अनुसार, रामोस ने पोस्ट किया कि वह अपनी दादी को गोली मारने जा रहा था, फिर उसने महिला को गोली मार दी थी, और अंत में वह एक स्कूल में गोलीबारी करने जा रहा था. हमले में सत्रह लोग घायल भी हुए थे. एबॉट का कहना है कि रामोस का पहले से कोई आपराधिक इतिहास नहीं था. न ही वह मानसिक तौर पर बीमार था.
बाइडेन ने कहा एक्शन लेना होगा इस घटना पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि मैं इस सबसे थक गया हूं, अब हमें एक्शन लेना होगा. उन्होंने कहा, इस तरह की सामूहिक गोलीबारी दुनिया में कहीं और कम ही होती है. हम इस नरसंहार के साथ जीने को तैयार क्यों हैं? इसे खत्म करने का समय आ गया है.
टेक्सास के गर्वनर Greg Abbott ने बताया कि आरोपी शूटर ने हमला करने के बाद खुद को भी गोली मार ली. घटना दोपहर के वक्त की बताई जा रही थी जब एक 18 वर्षीय शूटर अचानक से स्कूल कैंपस में घुस आया. जैसे ही पुलिस को शूटर के बारे में पता चला, तुरंत फोर्स मौके पर भेज दी गई, वहीं बच्चों के माता-पिता से कैंपस में ना जाने की अपील हुई.
2012 में भी 20 बच्चों की हुई थी मौत उन्होंने कहा, यह हमला काफी घातक है. उनकी नजरों में उवाल्डे एक काफी छोटा शहर है, वहां भी जिस स्कूल में आरोपी ने ये कायराना हमला किया है, वहां पर सिर्फ 600 छात्रों का नामांकन है. उन्होंने इस हमले की तुलना 2012 सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय में हुई गोलीबारी से कर दी. लेकिन उन्होंने टेक्सास के इस गोलीकांड को ज्यादा घातक और चिंता बढ़ाने वाला माना. 2012 वाली घटना में भी 20 बच्चों को ऐसे ही मौत के घाट उतार दिया गया था.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.







