
अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी, कहा- परमाणु हथियार चलाए तो...
AajTak
अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) के निदेशक विलयम बर्न्स ने रूस की ओर से यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियार के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी है. बर्न्स ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन भी रूस को चेतावनी दे चुके हैं.
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए चीफ विलयम बर्न्स ने रूस को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि यूक्रेन युद्ध में अगर रूस की तरफ से परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया जाता है तो रूस को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. बर्न्स ने यह चेतावनी सोमवार को तुर्की की राजधानी अंकारा में रूस की विदेशी खुफिया संगठन के हेड सर्गेई नरीश्किन के साथ मुलाकात के दारान दी है.
इस मीटिंग में अमेरिकी सीआए चीफ ने रूस के जेल में बंद अमेरिकी नागरिकों का भी मुद्दा उठाया. अधिकारिक बयान के मुताबिक, बर्न्स ने रूस से कैदियों की अदला-बदली के तहत अमेरिकी नागिरकों को रिहा करने की अपील की है. रूस-यूक्रेन में शुरू हुए युद्ध के बाद पहली बार अमेरिका और रूस के बीच इस तरह की हाई लेवल मीटिंग हुई है. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव के अनुसार, इस मीटिंग की पहल अमेरिका ने की थी.
इससे पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इंडोनेशिया में जी-20 सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान परमाणु युद्ध टालने की बात कह चुके हैं. शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता में अमेरिका और चीन दोनों देश परमाणु हथियार नहीं इस्तेमाल करने पर सहमत हुए हैं.
रूस पर अमेरिका सख्त बर्न्स का बयान ऐसे समय में आया है जब सोमवार को ही अमेरिका ने रूस समर्थित 14 हस्तियों और 28 संस्थाओं को बैन कर दिया है. प्रतिबंधित किए गए फर्म या लोगों में ज्यादातर स्विटजरलैंड, ताइवान और फ्रांस से संबंधित हैं.
तुर्की ने मेजबानी की तुर्की के राष्ट्रपति रैचप तैयब एर्दोगन ने इस बात की पुष्टि की है कि तुर्की ने इस हाई लेवल मीटिंग की मेजबानी की है. तुर्की के प्रसारण निदेशक फेहरितीन अल्तुन ने बताया कि यह मीटिंग परमाणु हथियार से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे से निपटने को लेकर थी.
तुर्की ने इससे पहले साल की शुरुआत में भी यूक्रेन और रूस के बीच उच्च स्तरीय मीटिंग की मेजबानी की थी. जिसके बाद यूक्रेन को गेहूं निर्यात करने की अनुमति दी गई थी. तुर्की ने कहा कि वह वैश्विक शांति के लिए सभी पक्षों के साथ बातचीत जारी रखेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







