
अमेरिका ने चीन के लिए बढ़ाई एक और टेंशन, अब पनामा नहर के कंट्रोल को लेकर दी खुली चेतावनी
AajTak
पनामा नहर को लेकर अमेरिका और चीन में तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका ने चीन पर नहर के संचालन में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है, जबकि चीन ने इसे अमेरिकी
पनामा कनाल को लेकर अब अमेरिका और चीन उलझ पड़े हैं. अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के बयान के बाद विवाद और गहरा गया है. वह पनामा में थे जहां उन्होंने अमेरिकी फंड से बनाए गए एक डॉक का उद्घाटन किया, और जोर देकर कहा, "मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं, चीन ने इस नहर का निर्माण नहीं किया, चीन इस नहर का संचालन नहीं करता, और चीन इस नहर का इस्तेमाल हथियार के रूप में नहीं करेगा."
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के मंत्री पीट हेगसेथ ने पानामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो से मुलाकात के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम एक साथ चीन के प्रभाव से पानामा नहर को वापस लेंगे और यह काम अन्य सक्षम और समान विचारधारा वाले सहयोगियों और साझेदारों के साथ मिलकर करेंगे."
यह भी पढ़ें: जेल ऑन रेंट... US के अवैध प्रवासियों के लिए जेल मुहैया करा कैसे कमा रहे हैं अल साल्वाडोर-पनामा?
"चीन ने अमेरिका पर लगाए ब्लैकमेल करने के आरोप
अमेरिकी नेता के बयान के बाद पनामा स्थित चीनी दूतावास ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और ट्रंप प्रशासन की मंशा की आलोचना की. चीन ने एक बयान में अमेरिका पर "ब्लैकमेल" का आरोप लगाया और कहा कि पानामा किसके साथ व्यापार करता है यह उसका अपना अधिकार है, और अमेरिका का इसमें दखल देना ठीक नहीं है.
यह भी पढ़ें: पनामा और ग्रीनलैंड के बाद अब यूक्रेन के परमाणु प्लांट, क्यों ट्रंप ने दिया उनपर अमेरिकी कंट्रोल का प्रस्ताव?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









