अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा को लेकर किया आगाह, गिनाए खतरे
AajTak
अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. अमेरिका ने दोनों देशों के लिए लेवल टू और लेवल थ्री ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों को आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के चलते पाकिस्तान की यात्रा करने पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. इसके अलावा भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकी लोगों को कहा गया है कि अपराध और आतंकवाद के चलते सावधानी बरतनी चाहिए.
अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान की यात्रा को लेकर अपने नागरिकों को सतर्क किया है. अमेरिका ने दोनों देशों के लिए लेवल टू और लेवल थ्री ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों को आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के चलते पाकिस्तान की यात्रा करने पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. इसके अलावा, भारत की यात्रा को लेकर भी अमेरिकी नागरिकों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अपराध और आतंकवाद के चलते सावधानी बरतनी चाहिए.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











