
अमेरिका: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा शिकागो, सात लोग घायल
AajTak
शिकागो के साउथ साइड में स्थित एंगलेवुड में हुई इस गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में एक 39 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अमेरिका का शिकागो गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. शिकागो के साउथ साइड में स्थित एंगलेवुड में हुई इस गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए. यह घटना सोमवार रात करीब 11:10 पर हुई. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में एक 39 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गोलीबारी में पांच लोगों को कम गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि एक घायल अब ठीक है. मामले में मंगलवार सुबह तक किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया था. हालांकि, मामले की जांच जारी है.More Related News

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












