
अमेरिका के 2 दुश्मन Iran और Venezuela एक मंच पर साथ आए, कर डाली ये बड़ी डील
AajTak
अमेरिका ने कई देशों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं. इसके चलते तेल का उत्पादन करने वाले देश भी चाहकर अपना तेल दूसरे देशों को नहीं बेच पाते हैं. ऐसे ही 2 अमेरिका विरोधी देशों ने मिलकर 20 साल के लिए एक सहयोग डील कर डाली.
यूं तो ज्यादातर देश सुपर पावर अमेरिका से अच्छे रिश्ते चाहते हैं. लेकिन रूस और चीन सहित कई देश ऐसे भी हैं, जिन्हें यूएस फूटी आंख नहीं सुहाता है. अब ऐसे ही 2 अमेरिका विरोधी देशों ने एक मंच पर आकर एक बड़ी डील साइन की है.
ईरान और वेनेजुएला ने 11 जून को तेहरान में 20 साल की सहयोग डील (cooperation plan) पर हस्ताक्षर किए हैं. हता दें कि तेल का उत्पादन करने वाले ये दोनों देश अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं.
इस कार्यक्रम में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और वेनेजुएला के प्रेसिडेंट निकोलस मादुरो शामिल हुए. आयोजन ईरान की राजधानी तेहरान के सादाबाद पैलेस में हुआ.
इस डील में तेल, पेट्रोकेमिकल के अलावा रक्षा, कृषि, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र को भी शामिल किया गया. कई समझौतों पर ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अबदुल्लाह और वेनेजुएला के विदेश मंत्री कार्लोस फारिया ने भी हस्ताक्षर किए.
नई डील में वेनेजुएला की रिफाइनरियों की मरम्मत के साथ-साथ तकनीकी और इंजीनियरिंग सेवाओं के निर्यात को भी शामिल किया गया है.
समझौतों के दौरान ईरान के राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि वेनेजुएला ने प्रतिबंधों और साम्राज्यवादी दुश्मनों की धमकियों के खिलाफ शानदार प्रतिरोध दिखाया है. 20 साल के सहयोगी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर बताता है कि दोनों ही देशों में एक दूसरे के साथ संबंध विकसित करने की इच्छा कितनी अधिक है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









