
अमेरिका के शिकागो में अंधाधुंध फायरिंग से कोहराम, एक की मौत, 20 घायल
AajTak
अमेरिका के शिकागो में अंधाधुंध फायरिंग से कोहराम मच गया. फायरिंग में एक की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने कहा कि अभी तक हमले की वजह का पता नहीं चल सका है. बता दें कि अमेरिका में फायरिंग की यह पहली घटना नहीं है.
अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला शिकागो का है. जहां रविवार (18 जून) को आधी रात के बाद एक समारोह में 20 लोगों को गोली मार दी गई. पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि शिकागो के बाहरी हिस्से इलिनोइस में एक जगह एकत्रित हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक हमले की वजह का पता नहीं चल सका है. हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.
एपी के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शी मार्केशिया एवरी ने बताया कि समारोह का आयोजन हो रहा था. सभी लोग इंजॉय कर रहे थे. तभी हमने गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनी. सेलिब्रेशन के दौरान अचानक से चीखें और शोर सुनाई देने लगा. लोग यहां-वहां भाग रहे थे.
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी क्रेग लोत्सी ने कहा कि ये बहुत भयानक मंजर था. कुछ भी समझ नहीं आया कि गोली कौन चला रहा है, लेकिन फायरिंग ने सभी को डरा दिया. हर को भागने लगा. चारों तरफ खौफ का माहौल पैदा हो गया.
US में इसी महीने कई बार हुईं फायरिंग की घटनाएं
इससे पहले अमेरिका के मैरीलैंड के एनोपोलिस में 12 जून को फायरिंग हुई थी. जिसमें 7 लोगों को गोली मारी गई थी. जबकि कई लोग घायल हो गए थे. स्थानीय अधिकारियों और गवाहों का कहना था कि मैरीलैंड के एनापोलिस में इमरजेंसी सेवाओं ने कम से कम सात पीड़ितों को गोली लगी है, इनमें से कई लोगों की मौत हो गई. यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है. जब एनोपोलिस में पैडिंगटन प्लेस के 1000 ब्लॉक में कई लोगों को गोली मारने की खबर के बाद अधिकारियों को बुलाया गया था.
जबकि 7 जून को अमेरिका के वर्जीनिया में हाई स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी. फायरिंग में 7 लोग जख्मी भी हुए थे. पुलिस ने रिजमंड वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










