
अमेरिका के बफैलो की सड़कों पर मर रहे लोग, खड़ी गाड़ियों और घरों में तलाशी जा रहीं लाशें, ड्राइविंग बैन
AajTak
अमेरिका के कई राज्य बर्फीले तूफान की चपेट में है. न्यूयॉर्क के बड़े शहर बफैलो की हालत बेहद डरावनी हो गई है. सड़कों पर लोगों की जान जा रही हैं. सड़कों पर खड़ी गाड़ियों और घरों से लोगों के शवों को निकाला जा रहा है. शहर में ड्राइविंग को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है.
अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है. जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज (Arctic Deep Freeze) की वजह से यह बर्फीला तूफान आया है. खासतौर पर न्यूयॉर्क के बड़े शहर बफैलो में हालत डरावनी होती जा रही है. सड़कों पर ही लोगों की मौतें हो रही हैं. बचाव राहत की टीम घरों और गाड़ियों से लाशें निकाल रही है. शहर की सड़कें पूरी तरह बर्फ से ढक चुकी है. ड्राइविंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. बर्फ में फंसे हुए लोगों तक ज्यादा से ज्यादा राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है.
बफैलो में खराब हो रहे हालातों को देखते हुए स्टेट और मिलिट्री पुलिस को बचाव कार्य में लगाया गया है. बफैलो के एंट्रेंस समेत कई जगहों पर भी पुलिस को तैनात किया गया है, जिससे लोग ड्राइविंग से बचाव करें.
इलाके के काउंटी एग्जिक्यूटिव मार्क पोलोकार्ज ने लोगों को ड्राइविंग पर लगाए प्रतिबंधों को फॉलो करने की चेतावनी दी है. उनका कहना है कि ड्राइविंग पर बैन होने के बावजूद भी काफी लोग नहीं मान रहे हैं.
बफैलो के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अभी तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जिनमें सिर्फ मंगलवार को ही सात लोगों की जान गई थी.
काउंटी इमरजेंसी सर्विस कमिश्नर डैन नीवर्थ जूनियर ने बताया कि अधिकारियों को आने वाली बाढ़ की भी चिंता है जिसकी शुरुआत बर्फ पिघलने के बाद से होने लग जाएगी.
दरअसल, कुछ दिनों में जब मौसम हल्का गर्म होना शुरू होगा तो भारी तादाद में बर्फ पिघलनी शुरू हो जाएगी. ऐसी हालत में बर्फ से पिघले पानी का बहाव काफी तेज हो जाएगा और शहर में बाढ़ जैसी हालत हो जाएगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







