
अमेरिका के दबाव में रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत? विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया ये जवाब
AajTak
अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो के दावे के बावजूद कि भारत ने अतिरिक्त रूसी तेल खरीद रोकने का आश्वासन दिया है, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत स्वतंत्र रूप से अपने फैसले लेगा, भले ही दूसरे उसके इस कदम से सहमत ना हों.
म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और रूसी तेल आयात को लेकर उठे सवालों पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत अपने फैसले स्वतंत्र रूप से लेने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि रणनीतिक स्वायत्तता भारत के इतिहास और राजनीतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है और यह किसी एक सरकार तक सीमित नहीं है.
कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा कि ऊर्जा बाजार आज बेहद जटिल है और तेल कंपनियां उपलब्धता, लागत और जोखिम का आकलन कर अपने हित में निर्णय लेती हैं. उन्होंने कहा, 'दुनिया बदल रही है और सभी देश लगातार अपने आकलन दोबारा कर रहे हैं. अगर मूल प्रश्न यह है कि क्या भारत स्वतंत्र सोच के साथ फैसले करेगा और क्या ऐसे चुनाव करेगा जो कभी-कभी आपकी या किसी और की सोच से सहमत न हो, तो जवाब है हां, ऐसा हो सकता है.'
हालांकि, उसी कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने दावा किया कि भारत ने वाशिंगटन को आश्वासन दिया है कि वह रूसी तेल की अतिरिक्त खरीद बंद कर देगा. उनका यह बयान अमेरिका द्वारा रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के बीच आया है, जो यूक्रेन युद्ध के लंबे समय तक चलने के कारण मॉस्को की ऊर्जा से होने वाली आय को सीमित करने के प्रयासों का हिस्सा है.
यह भी पढ़ें: 'भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तैयार', वॉशिंगटन यात्रा के बाद जयशंकर बोले - जल्द होगा अंतिम ऐलान
रुबियो ने कहा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस के तेल पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं. भारत के साथ हमारी बातचीत में, हमें उनसे अतिरिक्त रूसी तेल खरीद रोकने की प्रतिबद्धता मिली है. यूरोप ने भी इस दिशा में कदम उठाए हैं.' मार्को रुबियो का यह दावा भारत-अमेरिका के बीच हाल ही में हुए व्यापार समझौते के बाद आया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि भारत रूसी तेल खरीद बंद करेगा और अमेरिका या संभवत: वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदेगा.
हालांकि, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ऐसे किसी आश्वासन से इनकार करते हुए कहा था कि सिर्फ ट्रंप ही यह दावा कर रहे हैं, हमें भारत सरकार ने इस तरह का कोई संदेश नहीं दिया है. भारत ने यूक्रेन युद्ध के बाद रियायती रूसी कच्चे तेल का आयात बढ़ाया है और वर्तमान में वह अपनी कुल जरूरत का लगभग 35 प्रतिशत तेल रूस से लेता है. सरकार का कहना है कि यह फैसला ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है. हालांकि हाल के महीनों में यह थोड़ा कम हुआ है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







