
अमेरिका के कबाड़खाने में मिली छत्रपति शिवाजी महाराज की लापता मूर्ति, पिछले महीने हुई थी चोरी
AajTak
उत्तरी अमेरिका के ग्वाडालूप रिवर पार्क से 31 जनवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति चोरी होने की सूचना मिली थी. यह मूर्ति अब कैलिफोर्निया के मशहूर कबाड़खाने में मिली है. जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 200 किलोग्राम की मूर्ति 9 फरवरी को एक कबाड़खाने में पाई गई.
USA के कैलिफोर्निया के सैन जोस शहर के एक पार्क से पिछले महीने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति चोरी हो गई थी. यह मूर्ति अब मशहूर कबाड़खाने में मिली है. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई कि जिस कबाड़खाने में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति मिली है, वह अवैध गतिविधियों के लिए जाना जाता है. यह मूर्ति उत्तरी अमेरिका में छत्रपति शिवाजी की यह एकमात्र मूर्ती थी.
बता दें कि साल 1999 में यह मूर्ति सैन जोस को भारत के शहर पुणे की ओर से गिफ्ट दी गई थी. द मर्करी न्यूज अखबार ने बताया कि ग्वाडालूप रिवर पार्क से 31 जनवरी को यह मूर्ति चोरी होने की सूचना मिली थी. इस मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.
अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी
जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 200 किलोग्राम की मूर्ति 9 फरवरी को एक कबाड़खाने में पाई गई थी. पुलिस ने इस मामले में कबाड़खाने के कर्मचारियों से पूछताछ की है. हालांकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, कबाड़खाने के कर्मचारियों ने ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा कि दो पुरुष और एक महिला 29 जनवरी को मूर्ति यहां गिराने आए थे.
मूर्ति के पैर काट दिए गए
सैन जोस-पुणे सिस्टर सिटी ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष सुनील केलकर ने कहा कि मूर्तिकला को बरामद कर ली गई यह बेहद खुशी की बात है. लेकिन केलकर ने इस मूर्ति को पुन: स्थापित करने पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि मूर्ति के पैर काट दिए गए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







