अमेरिका की यात्रा पर सैन फ्रांसिस्को पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर 2 घंटे करना पड़ा इंतजार
AajTak
मंगलवार रात को अमेरिका पहुंचे राहुल गांधी का सैन फ्रांसिस्को के एयरपोर्ट पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और आईओसी के अन्य सदस्यों ने स्वागत किया. पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल को इमिग्रेशन क्लीयरेंस के लिए एयरपोर्ट पर दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के तीन शहरों के दौरे पर पहुंचे हैं. यहां वे प्रवासी भारतीयों से बातचीत और अमेरिकी सांसदों से मुलाकात करेंगे. मंगलवार रात को अमेरिका पहुंचे राहुल गांधी का सैन फ्रांसिस्को के एयरपोर्ट पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और आईओसी के अन्य सदस्यों ने स्वागत किया. पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल को इमिग्रेशन क्लीयरेंस के लिए एयरपोर्ट पर दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस दौरान जब राहुल गांधी इमिग्रेशन क्लीयरेंस के लिए लाइन में इंतजार कर रहे थे, तब उनके साथ फ्लाइट में यात्रा करने वाले कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी क्लिक की. इस दौरान जब लोगों ने उनसे पूछा कि वह लाइन में क्यों खड़े हैं, तो गांधी ने जवाब दिया, "मैं एक आम आदमी हूं. मुझे यह पसंद है. मैं अब सांसद नहीं हूं."
बता दें कि राहुल गांधी का दौरा सैन फ्रांसिस्को से शुरू होगा, जहां वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत करेंगे. यहां राहुल गांधी एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित करेंगे और इसके बाद वाशिंगटन डीसी में सांसदों और थिंक टैंकों के साथ बैठकें करेंगे.
अमेरिका के अपने सप्ताह भर के दौरे के दौरान 52 वर्षीय कांग्रेस नेता के भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करने और वॉल स्ट्रीट के अधिकारियों व यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ बातचीत करने की भी संभावना है. उनकी ये यात्रा 4 जून को न्यूयॉर्क में एक सार्वजनिक सभा के साथ खत्म होगी. ये कार्यक्रम न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में होगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







