अमेरिका की मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में फायरिंग... जान बचाने के लिए चाकू लेकर तैयार थे छात्र
AajTak
यूनिवर्सिटी के मुख्य परिसर में सोमवार की रात एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस दौरान कई छात्रों को गोलियां लगीं, जिससे तीन की मौत हो गई. पुलिस ने 43 वर्षीय आरोपी को मार गिराया. जिसका यूनिवर्सिटी से कोई संबंध नहीं बताया गया है.
अमेरिका की मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी (MSU) कैंपस में सोमवार देर रात हुई फायरिंग में तीन छात्रों की मौत हो चुकी है. वहीं पांच घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा, जिनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बीच इंडिया टुडे/आजतक को ऐसी तस्वीरें भी मिली हैं, जिनसे पता चला है कि छात्र और अन्य ने फायरिंग करने वाले आरोपी से बचने के लिए चाकू आदि लेकर तैयार थे. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने पहले ही उसे मार गिराया.
दरअसल, यूनिवर्सिटी के मुख्य परिसर में सोमवार की रात एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस दौरान कई छात्रों को गोलियां लगीं, जिससे तीन की मौत हो गई. पुलिस ने 43 वर्षीय आरोपी को मार गिराया. जिसका यूनिवर्सिटी से कोई संबंध नहीं बताया गया है. फायरिंग के पीछे क्या कारण था, इसका पता लगाया जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक चार घंटे से अधिक समय तक आरोपी के खौफ से आस-पास के क्षेत्र के निवासी और ईस्ट लांसिंग परिसर में छात्र जगह-जगह छिपे रहे, जबकि बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी आरोपी की तलाश में जुटे रहे. इस दौरान कुछ छात्रों ने खुद को फायरिंग करने वाले आरोपी से बचाने के लिए अपने कमरे के दरवाजे के पीछे टेबल और अन्य भारी सामान रख दिया था.
वहीं कुछ छात्रों ने चाकुओं के साथ शूटर से निपटने की तैयारी की थी. यानि अगर वह कमरे में प्रवेश करता तो छात्र उस पर चाकू से हमला करते. इस तरह की दो तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिसमें दरवाजों के पीछे टेबल और कमरे में चाकू नजर आ रहे हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







