
अमेरिका की चेतावनी, तेहरान में मीटिंग पर मीटिंग... ईरान में इजरायली अटैक के बाद क्या-क्या हुआ?
AajTak
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा, 'ईरान को इजरायल के हमलों का जवाब देने की गलती नहीं करनी चाहिए.' अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान पर हमले से महीनों से चल रहे तनाव का अंत हो जाएगा. उन्होंने शनिवार को कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह अंत है.' ईरान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, इजरायल के हमले पर चर्चा के लिए ईरान की संसद ने रविवार सुबह एक सेशन आयोजित किया है.
मिडिल ईस्ट में इस वक्त तनाव अपने चरम पर है. ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के जवाबी हमलों ने स्थिति को अस्थिर कर दिया है. अमेरिका ने ईरानी शासन को जवाबी कार्रवाई की किसी भी योजना को लेकर आगाह किया है. पेंटागन ने कहा कि शनिवार के इजरायली हमलों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच दुश्मनी को खत्म करना था.
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा, 'ईरान को इजरायल के हमलों का जवाब देने की गलती नहीं करनी चाहिए.' अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान पर हमले से महीनों से चल रहे तनाव का अंत हो जाएगा. उन्होंने शनिवार को कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह अंत है.' ईरान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, इजरायल के हमले पर चर्चा के लिए ईरान की संसद ने रविवार सुबह एक सेशन आयोजित किया है.
राष्ट्रीय हितों के आधार पर चुने टारगेट्स
ईरान इस हमले को कम महत्व देते हुए कह रहा है कि क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के प्रति उसकी जिम्मेदारियां हैं. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने ईरान में अपने लक्ष्यों को राष्ट्रीय हितों के आधार पर चुना, न कि अमेरिकी आदेशों के आधार पर. उनकी ये टिप्पणियां उन मीडिया रिपोर्ट्स के जवाब में थीं जिनमें दावा किया गया था कि इजरायल ने अमेरिकी दबाव के कारण ईरानी गैस और तेल सुविधाओं पर हमला करने से परहेज किया था.
मिसाइल प्रोडक्शन यूनिट को किया तबाह
आकलन करने वाले विशेषज्ञों के मुताबिक, सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि इजरायली हवाई हमलों ने उन इमारतों को निशाना बनाया जिनका इस्तेमाल ईरान बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए सॉलिड फ्यूल मिक्सिंग के लिए करता था. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली हवाई हमलों ने ईरान की मिसाइल प्रोडक्शन यूनिट को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है जो ईरान के लिए एक बहुत बड़ा झटका है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








