
अमेरिका और रूस के बीच कैदियों की रिहाई पर कैसे बनी बात? बाइडेन ने इन्हें दिया क्रेडिट
AajTak
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी नागरिकों की रिहाई पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने ओवर ऑफिस से पत्रकार इवान गोर्शकोविच, पॉल व्हेलन और व्लादिमीर कारा के परिवार के साथ एक तस्वीर साझा की है और दोस्ती के महत्व को समझाया है.
रूस ने कई देशों से जुड़े कई कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत एक अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच और एक पूर्व अमेरिकी मरीन पॉल व्हेलन को गुरुवार को रिहा कर दिया. अब उन्होंने ओवल ऑफिस से इवान, पॉल, व्लादिमीर कारा के परिवार के साथ एक तस्वीर भी साझा की है और उन्होंने कैदियों की रिहाई का क्रेडिट अपने सहयोगियों को दिया है. बाइडेन ने कैदियों की अदला-बदली को इस बात का एक शक्तिशाली उदाहरण बताया कि इस दुनिया में दोस्त रखना क्यों महत्वपूर्ण है.
अब जानकारी आ रही है कि रूस के साथ कैदियों की अदला-बदली के बाद तीन अमेरिकी नागरिक इवान गेर्शकोविच, अलसु कुर्माशेवा और पॉल व्हेलन अमेरिका पहुंच गए हैं. जिनका राष्ट्रपति बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने स्वागत किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिहा हुए व्यक्तियों के परिवार के साथ तस्वीर साझा कर खुशी जाहिर कर लिखा, आज मैं ओवल ऑफिस में पॉल, इवान, अलसू और व्लादिमीर के परिवार के साथ खड़ा था. जब उन्होंने रिहा मिलने के बाद पहली बार अपने परिवार के लोगों से बात की थी. इन परिवारों ने कभी अपनी उम्मीद नहीं खोई और इसी उम्मीद में वो लोग अपने परिवार से फिर से मिल जाएंगे.
कैदियों की अदला-बदली के रूप में नहीं हुआ पैसे का लेन-देन
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति सुरक्षा सलाहकार जे सुलिवन ने कहा कि कोल्ड वॉर के बाद ये पूर्व-पश्चिम देश में कैदियों का सबसे बड़ा एक्सचेंज हैं और इन कैदियों की अदला-बदली के रूप में किसी भी पैसे का आदान-प्रदान नहीं किया गया है. इस समझौते को सुविधाजनक बनाने के लिए कोई भी प्रतिबंध नहीं लगाया गया है.
इवान गोर्शकोविच वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) के रिपोर्टर हैं, जिन्हें पिछले साल मार्च में जासूसी के आरोप में रूस ने गिरफ्तार किया था. पूर्व अमेरिकी नौसैनिक पॉल व्हेलन को जासूसी के आरोप में 2018 में मास्को में गिरफ्तार किया गया था. रूसी-अमेरिकी पत्रकार अलसु कुर्माशेवा पर रूसी सेना के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया गया था. यूक्रेन में रूस के युद्ध के मुखर आलोचक व्लादिमीर कारा-मुर्जा को साल 2023 में 25 साल की सजा सुनाई गई थी. बता दें कि व्लादिमीर के पास ब्रिटेन और रूस की दोहरी नागरिकता है. दो साल की कूटनीति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







