
अमेरिका: ऑपरेशन के बाद कमर दर्द ठीक नहीं हुआ, इसलिए हॉस्पिटल पर किया था हमला
AajTak
तुलसा पुलिस के चीफ वेंडेल फ्रैंकलिन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक लुइस को दर्द हो रहा था और उसे दर्द से राहत नहीं मिल रही थी. इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था.
अमेरिका के ओक्लाहोमा अस्पताल (Oklahoma hospital) में बुधवार को हुई गोलीबारी मामले में नया खुलासा हुआ है. आरोपी ने हॉस्पिटल में कमर दर्द का इलाज कराया था. इलाज के बाद जब कमर दर्द ठीक नहीं हुआ तो उसने अस्पताल पर हमला कर दिया था. बता दें कि 45 साल के आरोपी माइकल लुइस ने अस्पताल में हमला कर डॉ. प्रेस्टन फिलिप्स और तीन अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और फिर खुद आत्महत्या कर ली थी.
पुलिस ने बताया कि लुइस बार-बार दर्द की शिकायत करते हुए क्लिनिक को फोन कर रहा था. इसके बाद उसने ओल्काहोमा हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिस पहुंचकर सर्जरी करने वाले डॉक्टर फिलिप्स की गोली मारकर हत्या कर दी.
सर्जरी के बाद भी दर्द से परेशान था आरोपी
तुलसा पुलिस के चीफ फ्रैंकलिन ने कहा कि लुइस रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के लिए आर्थोपेडिक सर्जन फिलिप्स के पास आया था. फिलिप्स ने 19 मई को लुइस की सर्जरी की और 24 मई को अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी थी.
उन्होंने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लुइस ने कई बार डॉक्टर फिलिप्स के ऑफिस में फोन किया और बताया कि उसे अभी भी दर्द हो रहा है. इसके बाद मंगलवार को फिलिप्स ने लुइस के कमर दर्द की जांच की और घर भेज दिया. इसके बाद बुधवार को लुइस ने फिर से डॉक्टर फिलिप्स के ऑफिस में फोन कर कहा कि उसे अभी भी दर्द हो रहा है.
डॉक्टरों को लगातार मिल रही हैं धमकियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







