
अमेरिका: इंसान में मिला खतरनाक स्क्रूवर्म वायरस, मैरीलैंड से सामने आया मामला
AajTak
अमेरिकी में इंसान के अंदर खतरनाक स्क्रूवर्म वायरस मिला है. अमेरिकी स्वास्थ्य और ह्यूमन सर्विस डिपार्टमेंट ने बताया कि अल सल्वाडोर की यात्रा से लौटे शख्स में ये वायरस मिला है, जिसकी पुष्टि 4 अगस्त को हुई थी. बीफ उद्योग के सूत्रों ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि CDC ने मैरीलैंड में एक व्यक्ति में न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म के मामले की पुष्टि की थी जो ग्वाटेमाला से अमेरिका यात्रा कर लौटा था.
अमेरिका में न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म (मांस खाने वाला परजीवी) का पहला मामला सामने आया है. इस बारे में अमेरिकी स्वास्थ्य एवं ह्यूमन सर्विस डिपार्टमेंट ने रविवार को जानकारी दी है. इस खबर के सामने आते ही मवेशी पालकों, मांस उत्पादकों और व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया है.
HHS के प्रवक्ता एंड्रयू जी. निक्सन ने रॉयटर्स को भेजे एक ईमेल में बताया कि इस मामले की जांच मैरीलैंड स्वास्थ्य विभाग और अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र द्वारा की गई थी, जिसकी पुष्टि 4 अगस्त को सीडीसी द्वारा न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म के रूप में की गई थी. उन्होंने बताया कि ये मामला ऐसे व्यक्ति से संबंधित है जो अल सल्वाडोर की यात्रा से लौटा था.
इससे पहले रॉयटर्स ने बताया था कि गोमांस उद्योग के सूत्रों ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि CDC ने मैरीलैंड में एक व्यक्ति में न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म के मामले की पुष्टि की थी जो ग्वाटेमाला से अमेरिका यात्रा करके लौटा था.
निक्सन ने कहा कि इस दवा के आने से अमेरिका में सार्वजनिक स्वास्थ्य को होने वाला जोखिम बहुत कम है. साथ ही अमेरिकी सरकार ने इस साल जानवरों में किसी भी मामले की पुष्टि नहीं की है.
मवेशी पालकों की बढ़ी चिंताएं
इस खबर ने मवेशी पालकों, मांस उत्पादकों और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि स्क्रूवर्म सेंट्रल अमेरिका और दक्षिणी मैक्सिको से उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इसको लेकर प्रशासन सतर्क है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












