
अमेरिका: इंडियाना में फिर फायरिंग, 10 लोगों को गोली मार दी, 3 की मौत
AajTak
अमेरिका में फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. इंडियाना में गोलीबारी किए जाने से 3 लोगों की मौत हो गई.
अमेरिका में लगातार दूसरे दिन फायरिंग की घटना सामने आई है. इंडियाना में गोलीबारी किए जाने से 3 लोगों की मौत हो गई. हमलावरों ने 10 लोगों को गोली मारी है. ये घटना ब्रेइंडियाना के गैरी की है. यहां ब्लॉक पार्टी में घटना हुई है.
अमेरिका में फायरिंग कोई नई बात नहीं है. एक दिन पहले सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में हुई फायरिंग ने सभी को चौंका दिया था. फ्रीडम परेड निकलते वक्त अचानक गोलियां चलने लगीं. परेड में फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई. घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 24 लोग घायल हो गए थे. हमलावर ने छत से गोलियां बरसाई थीं. हमलावर को पकड़ लिया गया था. उसकी उम्र 22 साल थी.
फायरिंग के आरोपी की पहचान रॉबर्ट बॉबी ई क्रीमो (Robert "Bobby" E Crimo) के रूप हुई. पुलिस ने घटना के करीब दो घंटे बाद उसे पकड़ लिया था. पुलिस ने आरोपी शूटर की तस्वीर भी जारी है. कद-काठी में वह काफी छोटा है. उसने लंबे बाल रखे हुए हैं और शरीर पर कई टैटू बनवाए हुए हैं. हमले के दिन उसने सफेद-नीली टीशर्ट पहनी हुई थी.
इससे पहले यहां हाल ही में एक स्कूल में फायरिंग में कई बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












