
अमेरिकाः न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में गोलीबारी...10 लोगों की मौत, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
न्यूयॉर्क के बफ़ेलो में एक सुपरमार्केट में गोलीबारी की घटना हुई है.बताया जा रहा है कि इसमें 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 3 लोग घायल हो गए. आरोपी ने 13 लोगों पर फायरिंग की थी.
न्यूयॉर्क के एक सुपरमार्केट में शनिवार को गोलीबारी हुई. इसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले की पहचान कोंकलिन के पेटन गेंड्रोन रूप में हुई है. आरोपी ने 13 लोगों पर फायरिंग की. इसमें से 11 अश्वेत थे. बता दें कि गोलीबारी बफ़ेलो शहर से दूर उत्तर में हुई.
बताया जा रहा है कि आरोपी ने बफ़ेलो में बंदूक से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. वहीं पुलिस ने बताया कि ये घृणा और नस्लीय रूप से प्रेरित हिंसा है. वहीं बफ़ेलो के मेयर बायरन ब्राउन ने कहा कि यह काफी बुरा है. हमें दुख हो रहा है और हम इस तरह की घटनाओं का सामना कर रहे हैं. हम बता भी नहीं सकते कि हमारे जख्म कितने गहरे हैं.
बफेलो पुलिस के मुताबिक बंदूकधारी इस पूरी घटना की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था. वह सैन्य गियर के साथ एक दुकान में घुसा और वहां से लोगों को खींचकर पार्किंग में लाया. इसके बाद आरोपी ने गोलीबारी करना शुरू कर दिया. संदिग्ध को सुपरमार्केट में घुसते और कई अन्य पीड़ितों को गोली मारते हुए देखा गया. पुलिस के मुताबिक गोलीबारी में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई.
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को घटना के बारे में जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को उनके होमलैंड सुरक्षा सलाहकार ने आज दोपहर बफ़ेलो में हुई घटना की जानकारी दी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










