
अमेरिकाः ग्रीनबेल्ट के पार्क में जुटे Highschool Students पर फायरिंग, पांच घायल, एक की हालत गंभीर
AajTak
ग्रीनबेल्ट पुलिस प्रमुख रिचर्ड बोवर्स ने एक मीडिया से बातचीत में बताया कि एक पीड़ित की हालत गंभीर है और अन्य की हालत स्थिर है. बोवर्स ने कहा कि पुलिस एक संदिग्ध की तलाश कर रही है लेकिन इसमें अन्य भी शामिल हो सकते हैं. फायरिंग क्यों हुई, इसे लेकर हमलावरों का अभी तक का कोई मोटिव सामने नहीं आ सका है.
संयुक्त राज्य अमेरिका से एक दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां ग्रीनबेल्ट, मैरीलैंड के एक पार्क में इकट्ठा हुई स्कूली बच्चों की भीड़ के बीच फायरिंग हो गई. इस शूटिंग से 16 से 18 की उम्र के पांच किशोर घायल हो गए. पार्क में हाई स्कूल के सैकड़ों छात्र मौजूद थे. पुलिस ने कहा कि मैरीलैंड (ग्रीनबेल्ट) के एक पार्क में शुक्रवार (19 अप्रैल) को स्कूल छोड़ने के दौरान सैकड़ों हाई स्कूल के छात्र इकट्ठे हुए थे. इसी दौरान पार्क में गोलीबारी हुई, जिसमें 16 से 18 वर्ष की आयु के पांच किशोर घायल हो गए.
ग्रीनबेल्ट पुलिस प्रमुख रिचर्ड बोवर्स ने एक मीडिया से बातचीत में बताया कि एक पीड़ित की हालत गंभीर है और अन्य की हालत स्थिर है. बोवर्स ने कहा कि पुलिस एक संदिग्ध की तलाश कर रही है लेकिन इसमें अन्य भी शामिल हो सकते हैं. फायरिंग क्यों हुई, इसे लेकर हमलावरों का अभी तक का कोई मोटिव सामने नहीं आ सका है. गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, इस साल के पहले 110 दिनों में संयुक्त राज्य अमेरिका में 120 ऐसी सामूहिक गोलीबारी हुई है, जब इसकी वजह से चार या अधिक लोगों को गोली लगी हो, और उनकी हत्या हो गई हो. इन घटनाओं में शूटर शामिल न रहा हो.
बोवर्स ने कहा, अनुमान है कि कम से कम दो हाई स्कूलों के 500 से 600 छात्र पार्क में एकत्र हुए थे, जिसे सीनियर स्किप डे के रूप में जाना जाता है, जब हाई स्कूल के अंतिम वर्ष के छात्र अपनी कक्षाएं छोड़ देते हैं. बोवर्स ने कहा कि गोलीबारी शुरू होने से पहले लगभग 20 अधिकारी 15 मिनट तक घटनास्थल पर मौजूद रहे और उन्होंने सोशल मीडिया पर अचानक बुलाई गई सभा का जवाब दिया, एम्बुलेंस आने से पहले वे घायलों को फर्स्ट एड देने में सक्षम थे. बता दें कि, ग्रीनबेल्ट वाशिंगटन से लगभग 13 मील (21 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में स्थित शहर है, यहां लगभग 24,000 लोगों की आबादी रहती है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










