
अमेरिकन सिंगर लेडी गागा के चोरी हुए डॉग्स मिले, इनाम में रखे थे 3 करोड़ 68 लाख रुपये
AajTak
लेडी गागा के रिप्रेजेंटेटिव और डिटेक्टिव पुलिस स्टेशन गए थे और उन्होंने इसकी पुष्टि की कि वो लेडी गागा के ही डॉग्स थे. सिंगर फिलहाल फिल्म की शूटिंग के चलते रोम में हैं.
अमेरिकन सिंगर लेडी गागा के चोरी हुए फ्रेंच बुल डॉग्स मिल गए हैं. लॉस एंजेलस पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. Robbery-Homicide Division के कमांडिंग ऑफिसर Capt. Jonathan Tippett ने बताया कि एक महिला तकरीबन शाम 6 बजे लेडी गागा के कुत्तों को LAPD के ओलिंपिक कम्युनिटी पुलिस स्टेशन लेकर आई थी. जो महिला कुत्तों को छोड़कर गईं उनका बुधवार रात को जो अटैक हुआ था उसमें कोई इंवॉल्वमेंट नहीं पाया गया. लेडी गागा के चोरी हुए कुत्ते मिले लेडी गागा के रिप्रेजेंटेटिव और डिटेक्टिव, पुलिस स्टेशन गए थे और उन्होंने इसकी पुष्टि की कि वो लेडी गागा के ही डॉग्स थे. कुत्ते उस महिला के पास कैसे पहुंचे और किसने चोरी किए थे, इसे लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है. सिंगर फिलहाल फिल्म की शूटिंग के चलते रोम में हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












