
अमृता फडणवीस रिश्वत मामला: शरद पवार, उद्धव ठाकरे के संपर्क में थे अनिक्षा के पिता
AajTak
अमृता फडणवीस से 10 करोड़ की वसूली मामले में अरेस्ट आरोपी अनिक्षा को कोर्ट से जमानत मिल गई है. पुलिस ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया था कि आरोपी ने अमृता को एक मैसेज कर कहा था कि उसके पिता सटोरिया अनिल जयसिंघानी शरद पवार और उद्धव ठाकरे के लगातार संपर्क में हैं. उसके बाद पुलिस ने बताया कि एक सोची समझी साजिश के तहत अमृता को फंसाने की कोशिश की जा रही थी.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से कथित रूप से रिश्वत की पेशकश करने और 10 करोड़ रुपये की वसूली की कोशिश के आरोप में अरेस्ट डिजाइनर अनिक्षा जयसिंघानी को कोर्ट ने सोमवार को जमानत दे दी. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी. डी. अलमाले ने अनिक्षा जयसिंघानी की जमानत याचिका को मंजूरी दी.
मामले में सुनवाई के दौरान अनिक्षा पुलिस ने कोर्ट को बताया कि डिजाइनर अनिक्षा ने अमृता को भेजे अपने एक मैसेज में दावा किया था कि उसके पिता सटोरिये अनिल जयसिंघानी एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के लगातार संपर्क में थे. पुलिस के मुताबिक एक मैसेज में अनिक्षा ने कहा था, 'तुम मेरे पिता को नहीं जानती... मेरे पिता कई बड़े-बड़े लोगों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं. मेरे पिता नियमित रूप से शरद पवार और उद्धव के संपर्क में हैं, वह उन्हें वीडियो दे देंगे. पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि साजिश में कई राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की भी संभावना है, जिसकी जांच की जरूरत है.
20 फरवरी को अमृता ने दर्ज करवाया था केस
अमृता फडणवीस की शिकायत पर 20 फरवरी को दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल्स थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई थी, जिसके बाद 16 मार्च को अनिक्षा को गिरफ्तार कर दिया गया था. डिजाइनर पर अमृता से 10 करोड़ रुपये की मांग करने का आरोप है. हालांकि अनिक्षा ने सभी आरोपों से इनकार किया है. अनीक्षा के पिता व संदिग्ध सटोरिये अनिल जयसिंघानी को पुलिस ने 20 मार्च को गुजरात से गिरफ्तार किया था. इन पिता-बेटी के अलावा पुलिस ने उनके रिश्तेदार निर्मल जयसिंघानी को भी अरेस्ट किया था. एफआईआर के मुताबिक अनीक्षा पिछले 16 महीने से अमृता के संपर्क में थी. वह उनसे मिलने उसके घर भी जाती थी.
सटोरियों के जरिए पैसा कमाने का दिया था लालच
पुलिस को उसने बताया कि अमृता ने कहा था कि वह पहली बार नवंबर 2021 में अनिक्षा से मिली थीं. अनीक्षा ने दावा किया कि वह कपड़े, आभूषण और जूते की एक डिजाइनर है और उसने बीजेपी नेता की पत्नी से सार्वजनिक कार्यक्रमों में उन्हें पहनने का अनुरोध किया और कहा कि इससे प्रॉडक्ट्स को प्रमोट करने में मदद मिलेगी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







