
अमृतसर: शिवसेना नेता को गोली मारने वाले की कार में मिली कॉमेडियन भारती सिंह की फोटो
AajTak
अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में तफ्तीश कर रही पुलिस को आरोपी संदीप सिंह की गाड़ी से एक फाइल मिली है. जानकारी के मुताबिक उस फाइल में कॉमेडियन भारती सिंह और एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा की फोटो है.
अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में तफ्तीश कर रही पुलिस को आरोपी संदीप सिंह की गाड़ी से एक फाइल मिली है. जानकारी के मुताबिक उस फाइल में कॉमेडियन भारती सिंह और एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा की फोटो है.
जानकारी के मुताबिक हमलावर स्विफ्ट कार से आया था. हमला करने के बाद जब वह कार से भागने लगा तो लोगों ने उसकी कार पर पथराव किया था. कार पर 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तस्वीर लगी है. अमृतपाल जरनैल सिंह भिंडरांवाले का समर्थक है. उसे खालिस्तानी समर्थक माना जाता है. पुलिस ने जब कार को जब्त कर पड़ताल शुरू की तो उन्हें कार से एक फाइल मिली, जिसमें दोनों के फोटो भी पाए गए. सुधीर सुरी शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान थे.
हमलावर ने चलाई थीं पांच गोलियां
पुलिस ने बताया कि सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे. दोपहर करीब 3:30 बजे भीड़ में से संदीप सिंह ने उन्हें गोली मारी दी. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने लाइसेंसे असलहे से शिवसेना नेता पर गोली चलाई थी. पांच बार गोली चली थी. गोपाल मंदिर मजीठा रोड पर स्थित है, जिसे अमृतसर की सबसे व्यस्त जगह मानी जाती है.
शिवसेना नेता की बढ़ाई गई थी सुरक्षा
23 अक्टूबर को पंजाब में एसटीएफ और अमृतसर पुलिस ने पिछले महीने 4 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए गैंगस्टर रिंदा और लिंडा के गुर्गे था. उन्होंने पूछताछ में बताया था कि वे शिवसेना नेता सुधीर सूरी पर हमले की साजिश रच रहे थे. उनकी रेकी भी कर चुके थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











