
अमृतसर में अकाली दल पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, तीन हमलावरों की हुई पहचान
AajTak
पंजाब के अमृतसर के छेहरथा इलाके में रविवार को दिनदहाड़े शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात जंडियाला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 के अंतर्गत हुई, जहां हरजिंदर सिंह पर 3-4 हमलावरों ने अचानक घेर कर गोलीबारी शुरू कर दी.
पंजाब के अमृतसर के छेहरथा इलाके में रविवार को दिनदहाड़े शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात जंडियाला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 के अंतर्गत हुई, जहां हरजिंदर सिंह पर 3-4 हमलावरों ने अचानक घेर कर गोलीबारी शुरू कर दी. घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
एडीसीपी हरपाल सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस ने तीन हमलावरों की पहचान कर ली है. इनके नाम गोपी, अमित और करण किरा हैं. तीनों जंडियाला गुरु इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं. हत्याकांड में इस्तेमाल वाहन की भी पहचान हो चुकी है. बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सरेराह हुई इस जघन्य और सनसनीखेज वारदात ने पंजाब की राजनीति को भी गरमा दिया है.
शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इस हत्या की तीखी निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, "अमृतसर जिले में हमारे पार्षद की हत्या ने राज्य की कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है." उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी हरजिंदर सिंह के घर पर फायरिंग की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया.
शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि हरजिंदर सिंह को लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे थे, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी, लेकिन सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई. पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भी इस वारदात को निर्मम हत्या करार देते हुए सोशल मीडिया पर दुख जताया. उन्होंने भी राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.
उन्होंने आरोप लगाया कि या तो अपराधियों को कानून का डर नहीं है या फिर उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है. आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को अराजकता की ओर धकेल रही है. हत्या की यह वारदात न सिर्फ पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को उजागर करती है, बल्कि राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की नई जंग भी छेड़ चुकी है. फिलहाल सबकी निगाहें पुलिस पर टिकी हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







