
अमित शाह, सीएम योगी या नितिन गडकरी, जानें जनता किसे देखना चाहती है PM मोदी का उत्तराधिकारी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर अक्सर बीजेपी समर्थकों के बीच चर्चा होती रहती है. किसी को गृहमंत्री अमित शाह तो किसी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम इसके लिए सही लगता है. इस सवाल को लेकर ही इंडिया टुडे ने मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया. जानें, इस सर्वे का क्या नतीजा रहा.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों के बीच लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि मोदी के बाद कौन? यह सवाल इसलिए भी स्वाभाविक है, क्योंकि प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी (75) दो कार्यकाल (10 साल) पूरे करने के बाद तीसरे कार्यकाल की शुरुआत कर चुके हैं. इस बीच इंडिया टुडे ने मूड ऑफ द नेशन 2024 (India Today Mood of the Nation) सर्वे किया, जिसमें यह बात जानने की कोशिश की गई कि लोग पीएम मोदी के बाद किसे पीएम पद पर देखना चाहते हैं.
इंडिया टुडे के सर्वे से पता चलता है कि 25 फीसदी से ज्यादा लोगों ने अमित शाह को पीएम पद के उम्मीदवर के तौर पर पसंद किया है. उनके बाद लोगों की पसंद में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सड़क परिवहन-राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जैसे सीनियर नेता शामिल हैं.
टॉप 3 में सीएम योगी और गडकरी
गृह मंत्री अमित शाह के बाद लोगों की पसंद में दूसरे नंबर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हैं. उन्हें 19 फीसदी वोट मिले हैं. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तीसरे सबसे पसंदीदा व्यक्ति हैं, जिन्हें 13% वोट मिले हैं.
अमित शाह सबसे आगे, लेकिन...
इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों को करीब 5 फीसदी वोट मिले हैं. इंडिया टुडे समूह के इस सर्वे में अमित शाह सबसे आगे हैं, लेकिन उनकी फरवरी 2024 और अगस्त 2023 वाली रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







