
अमिताभ बच्चन ने फैन्स को कराए लालबागचा राजा के पहले दर्शन, नहीं है वह असली वीडियो
AajTak
अमिताभ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ओम् गण गणपतये नमः गणपति बप्पा मोर्या, पहला दर्शन लालबागचा राजा." इसके साथ ही एक्टर ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई हैं. बता दें कि इस वीडियो को अमिताभ ने कुछ घंटों पहले शेयर किया था, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, जो वीडियो अमिताभ बच्चन ने शेयर किया है, वह असली वीडियो नहीं है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई के लालबागचा राजा के पहले दर्शन कराते नजर आ रहे हैं. वीडियो में गणेश भगवान के सामने से लाल रंग का पर्दा ऊपर उठते नजर आ रहा है. अमिताभ बच्चन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके साथ कैप्शन भी लिखा है. बता दें कि आजकल एक्टर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' होस्ट करने में व्यस्त हैं. गणेश चतुर्थी का आगाज होने को है. .@SrBachchan
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












