
अमिताभ बच्चन के पान मसाला एड पर विवाद, संगठन ने की विज्ञापन से हटने की मांग
AajTak
इस मामले पर National Organisation for Eradication of Tobacco के अध्यक्ष डॉ. शेखर साल्कर ने अमिताभ बच्चन को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने कहा कि मेडिकल रिसर्च से पता चला है कि तंबाकू और पान मसाला जैसे पदार्थ व्यक्ति, खासकर युवाओं के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने जब से तंबाकू के विज्ञापन में काम किया है वह मुश्किलों फंसे हैं. अब एक राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन ने अमिताभ बच्चन से पान मसाला को बढ़ावा देने वाले इस विज्ञापन से हटने का आग्रह किया है. उन्होंने अमिताभ से ये अपील की है कि अगर वो ऐसा करेंगे तो उनके इस कदम से युवाओं को तंबाकू की लत से दूर रखने में काफी मदद मिलेगी. T 4001 - Social media पे हर रोज़, तक़रीबन 300 million photos upload होती हैं ! 'सच्चाई है ! सिद्ध करने की ज़रूरत है ? pic.twitter.com/KDDxTeJUhB

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












