
'अमिताभ ने लाइफ खत्म कर दी', कपिल शर्मा से बोलीं 'Shark Tank India' की जज नमिता
AajTak
नमिता थापर मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं. कपिल शर्मा उनसे अमिताभ बच्चन के लिए उनके प्यार के बारे में पूछते हैं. कपिल शर्मा नमिता थापर से कहते हैं कि वो अमिताभ बच्चन की डाई-हार्ट फैन थीं, लेकिन उनकी संपत्ति को देखकर बिग भी उनके फैन बन गए.
द कपिल शर्मा शो टीवी की दुनिया का एक ऐसा एंटरटेनिंग शो हैं, जहां सेलेब्स अपने प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने के साथ अपने दिल की बातें भी फैंस संग साझा करते हैं. कपिल के शो में हाल ही में 'शार्क टैंक इंडिया' के सभी जजेस ने एंट्री की और कॉमेडियन संग अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए. शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर ने इस दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर एक खास खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे अमिताभ बच्चन की वजह से उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












