
अमरनाथ यात्राः आज पहला जत्था करेगा बाबा बर्फानी के दर्शन, महबूबा ने कहा- कश्मीर के लोग ही देते हैं यात्रियों को असली सुरक्षा
AajTak
अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है. गुरुवार को पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा. भक्त बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए बढ़ रहे हैं. वहीं महबूबा मुफ्ती ने अमरनाथ यात्रा को लेकर कहा ही कश्मीरी लोग ही यात्रियों को वास्तविक सुरक्षा प्रदान करते हैं.
कोविड संक्रमण की वजह से पिछले दो साल बाद अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है. आज पहला जत्था बाबा बर्फानी के पहले दर्शन करेगा. भोलेनाथ के भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. पहले जत्थे को बुधवार की सुबह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. वहीं पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कड़े सुरक्षा उपायों के बावजूद कश्मीर के लोग ही अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को असली सुरक्षा प्रदान करते हैं.
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि COVID-19 महामारी के कारण अमरनाथ यात्रा दो साल बाद गुरुवार से शुरू हो रही है. उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि कश्मीरी हमेशा की तरह यात्रियों का तहे दिल से स्वागत करेंगे. उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान दुकानों को बंद करने समेत सुरक्षा के कड़े उपाय किए जाते हैं. लेकिन मैं ये बात साफ कर देना चाहती हूं कि हम कश्मीरी ही अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को वास्तवित सुरक्षा मुहैया कराते हैं.
पीडीपी नेता की टिप्पणी कश्मीर के पंथाचौक इलाके के दुकानदारों के विरोध प्रदर्शन के बाद आई है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्हें अमरनाथ यात्रा की अवधि के लिए अपने व्यवसाय बंद करने का निर्देश दिया गया है. यह अवधि 11 अगस्त को समाप्त होगी.
यात्रा पर आतंकी खतरे की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं. सीआरपीएफ के बाइक स्क्वॉड कमांडो यात्रियों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं. भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. यात्रा से पहले लश्कर ने धमकी दी है. हालांकि पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं.
बाबा अमरनाथ धाम की यात्रा दो प्रमुख रास्तों से की जाती है. इसका पहला रास्ता पहलगाम से बनता है और दूसरा सोनमर्ग बालटाल से. श्रद्धालुओं को यह रास्ता पैदल ही पार करना पड़ता है. पहलगाम से अमरनाथ की दूरी लगभग 28 किलोमीटर है. ये रास्ता थोड़ा आसान और सुविधाजनक है. जबकि बालटाल से अमरनाथ की दूरी तकरीबन 14 किलोमीटर है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










