
अब सियाचिन में पाक के मंसूबों को नाकाम करेंगे इंडियन ड्रोन, एयर एंबुलेंस का भी करेंगे काम
AajTak
तकनीक की दुनिया में क्रांति ला रहे यह आधुनिक ड्रोन्स, कोई सियाचिन पर रखेगा नज़र तो कोई किसानों की मदद करेगा. आज हम आपको ऐसे ड्रॉन्स के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
आसमान में उड़ान भरने वाले ड्रोन अब तकनीक की दुनिया में विकास की नई क्रांति ला रहे हैं. दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे ड्रोन उत्सव में कुछ ऐसे ही नजारा देखने को मिल रहे हैं. इस प्रदर्शनी में कुछ ऐसे ड्रोन्स को डिस्प्ले किया गया है, जिनसे साबित होता है कि भारत वैश्विक पटल पर ड्रोन्स औद्योगिकी में अपने आप को मजबूत कर रहा है. आज हम आपको ऐसे ड्रॉन्स के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
हवा में 365 दिन देगा पहरा
अयान ऑटोनॉमस सिस्टम्स द्वारा बनाया गया AIRavat T90 एक ऐसा ड्रोन है जो पूरे साल हवा में ही रहेगा. ज्यादातर ड्रोन 6-7 घंटों तक हवा में उड़ने की कैपेसिटी रखते हैं. इसे केबल के जरिए कनेक्ट किया जाएगा, जिसके कारण इसकी बैटरी कभी खत्म नहीं होगी. खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल विपरीत परिस्थितियों में भी किया जा सकता है. इसे इस तरह से बनाया गया है कि जिस क्षेत्र में नेटवर्क नहीं होगा, वहां भी ये काम करेगा. मुख्य रूप से सरहदों पर जहां तापमान अभी माइनस में होता है तो कभी बहुत गर्म होता है, वहां भी दुश्मन पर नजर बनाए रखने में मददगार साबित होगा. इस ड्रोन की पेलोड क्षमता 30 किग्रा है. इसे 4500 मीटर ऊंचाई तक उड़ाया जा सकता है. ये ड्रोन -20 डिग्री से 60 डिग्री तापमान में चल सकता है.
एयर एंबुलेंस की तर्ज पर ड्रोन एंबुलेंस
सियाचिन जैसी जगह पर जब हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए तैनात होते हैं. तो वहां मौसम का तापमान माइनस में रहता है. ऐसे में कई बार ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है और तबीयत बिगड़ने लगती है. ऐसे में यह ड्रोन सियाचिन जैसी जगह तक पहुंचकर मरीज या घायल सैनिक को अस्पताल या मेडिकल कैंप तक लाने में मददगार साबित होगा. ड्रोन को डिजाइन करने वाले विकास मिश्रा बताते हैं कि यह ड्रोन युद्ध में घायल सैनिकों को भी जल्द से जल्द रेस्क्यू कर उनका इलाज करवाने में मदद करेगा. विकास बताते हैं कि यह एक समय पर 150 किलो तक का वजन उठा सकता है. सिग्नल मिलने पर यह तुरंत स्थान पर पहुंचेगा जहां इसकी जरूरत है. इसकी रेंज 25 किमी है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








