
'अब शुद्ध बिजनेस कुछ भी नहीं, सबकुछ पर्सनल भी है...', US-चीन टैरिफ वॉर में इंडिया फैक्टर पर बोले जयशंकर
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अतीत में हम क्षेत्रों को अलग-अलग चश्मे से देख सकते थे. हम यह कह सकते थे कि कोई बात नहीं यह केवल व्यापार है, यह राजनीतिक नहीं है, यह रक्षा से जुड़ा मसला नहीं है. यह संवेदनशील नहीं है. मुझे लगता है कि संवेदनशील क्या है, इसकी हमारी परिभाषा का विस्तार हुआ है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका चीन के बीच चल रहे टैरिफ वॉर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब सिर्फ ट्रेड कुछ भी नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि विश्व उस दौर में आ चुका है जब शुद्ध बिजनेस कुछ भी नहीं है. सब कुछ निजी भी है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चेतावनी दी कि टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुनिया गहरी उथल-पुथल और आर्थिक अनिश्चितता की ओर बढ़ रही है और भारत को अपने हितों की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए.
गुरुवार को नई दिल्ली में कार्नेगी इंडिया ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट में बोलते हुए जयशंकर ने विश्व की दो सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के बीच टैरिफ को लेकर पैदा हुए टकराव के असर पर चर्चा की.
विदेश मंत्री की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत सहित कई देशों पर अस्थायी रूप से टैरिफ कम करने के कुछ दिनों बाद आई है. इसके बाद ट्रंप ने चीन पर भारी (टैरिफ) शुल्क लगा दिया गया. इस कदम से वैश्विक बाजार में उथल-पुथल मच गई और पूर्ण व्यापार युद्ध की आशंकाएं फिर से बढ़ गई.
ट्रंप की कार्रवाई के बाद बीजिंग के रुख में कहीं से भी नरमी दिखी. अमेरिका चीन पर अबतक 145 प्रतिशत टैरिफ लगा चुका है. ट्रंप के कदम के बाद चीन ने अवज्ञा और जवाबी टैरिफ के साथ उत्तर दिया और "अंत तक लड़ने" का वचन दिया.
इस वक्त दोनों देश को इंतजार है कि कौन पहले झुकेगा. जबकि बाकी दुनिया लंबे समय तक आर्थिक गतिरोध का सामना कर रही है. शेयर बाजार गोते लगा रहा है. सामानों की कीमतें बढ़ रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







