
'अब मैं आजाद हो गया हूं...', असम में तलाक का जश्न मनाने के लिए 40 लीटर दूध से नहाया शख्स
AajTak
तलाक आमतौर पर एक गंभीर और निजी मामला होता है, लेकिन असम के नलबाड़ी जिले में एक व्यक्ति ने इसे बिल्कुल अलग तरीके से मनाया. बोरोलियापारा गांव के निवासी माणिक अली ने अपनी 'आजादी' का अनोखा जश्न मनाने के लिए खुद पर 40 लीटर दूध उड़ेल लिया.
तलाक आमतौर पर एक गंभीर और निजी मामला होता है, लेकिन असम के नलबाड़ी जिले में एक व्यक्ति ने इसे बिल्कुल अलग तरीके से मनाया. बोरोलियापारा गांव के निवासी माणिक अली ने अपनी 'आजादी' का अनोखा जश्न मनाने के लिए खुद पर 40 लीटर दूध उड़ेल लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
धोखा देती थी पत्नी माणिक अली ने अपनी पत्नी से कानूनी रूप से तलाक मिलने के बाद खुद को 'आजाद' घोषित किया. वायरल वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, 'मैं आजाद हो गया हूं.' उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का बाहर अफेयर था और वह पहले भी दो बार किसी और के साथ भाग चुकी थी. दोनों बार अली ने अपनी नाबालिग बेटी की खातिर पत्नी को वापस लाया था, लेकिन बार-बार धोखे से परेशान होकर आखिरकार उन्होंने तलाक का फैसला लिया.
40 लीटर दूध चार बाल्टियों में भरकर खुद पर उड़ेल दिया कुछ दिन पहले कोर्ट ने उनका तलाक मंजूर किया, और इस खबर को सुनते ही माणिक अली ने कुछ खास करने की ठानी. उन्होंने 40 लीटर दूध चार बाल्टियों में भरकर खुद पर उड़ेल दिया और इस पूरे दृश्य को रिकॉर्ड किया. वीडियो में वह खुशी-खुशी कहते हैं, 'मैं आजाद हो गया हूं' और बार-बार इस वाक्य को दोहराते हैं.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया. कुछ लोग अली की खुशी में शामिल होते दिखे, तो कुछ ने इसे हास्यास्पद बताया. वहीं कई लोगों ने इसे पुरुषों की भावनाओं की अभिव्यक्ति के रूप में देखा, जो आम तौर पर ऐसे मामलों में अनदेखी रह जाती हैं.
अली का यह अनोखा अंदाज तलाक जैसे संवेदनशील विषय को एक अलग रोशनी में लेकर आया है. उनके मुताबिक, अब वह अपनी बेटी के साथ शांति से जीवन जीना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










