
अब प्रत्यर्पण से बच नहीं पाएगा नीरव मोदी? भारत ने ब्रिटिश कोर्ट को दिया भरोसा
AajTak
भारत सरकार ने वेस्टमिंस्टर कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले UK को आश्वस्त किया है कि 2 अरब डॉलर के PNB घोटाले के आरोपी निरव मोदी से भारत में दोबारा पूछताछ नहीं होगी. प्रत्यर्पण होने पर उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा.
लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में होने वाली निरव मोदी की प्रत्यर्पण सुनवाई से पहले भारत सरकार ने यूनाइटेड किंगडम को लिखित आश्वासन दिया है. यह संप्रभु गारंटी क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के जरिए UK को सौंपी गई है. इसमें कहा गया है कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करीब 2 अरब डॉलर के घोटाले में वांछित आर्थिक अपराधी निरव मोदी से भारत में किसी तरह की "पूछताछ" नहीं की जाएगी.
सूत्रों के मुताबिक, निरव मोदी को प्रत्यर्पण के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा. इसी तरह का आश्वासन भारत ने पहले बेल्जियम को मेहुल चौकसी केस में भी दिया था.
यह भी पढ़ें: PNB घोटाला: नीरव मोदी के साले मयांक मेहता को CBI कोर्ट ने दी माफी, बने सरकारी गवाह
निरव मोदी मार्च 2019 से UK की जेल में बंद हैं. उन्होंने हाल ही में एक नया आवेदन दाखिल कर प्रत्यर्पण को चुनौती दी थी. हालांकि, 2022 में UK की अदालतों में उनकी सभी कानूनी कोशिशें खत्म हो चुकी थीं.
नीरव मोदी की जमानत याचिका की जा रही खारिज
इस साल मई में हाई कोर्ट ने उनकी दसवीं जमानत अर्जी को भी खारिज कर दिया था और उन्हें "फ्लाइट रिस्क" बताया था. PNB घोटाले के मास्टरमाइंड माने जा रहे निरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी पर आरोप है कि उन्होंने बैंक को लगभग 2 अरब डॉलर का चूना लगाया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










