
अब पंजाब के बठिंडा में ट्रेन पलटाने की साजिश! रेलवे ट्रैक पर मिलीं लोहे की छड़ें, बड़ा हादसा टला
AajTak
पंजाब में रेलवे ट्रैक पर लोहे की छडें मिली हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी ने जानबूझकर साजिश के तहत रेलवे ट्रैक पर सरिये रख दिये या इस घटना के पीछे की वजह कुछ और है.
गुजरात के वडोदरा, उत्तर प्रदेश के कानपुर और रामपुर के बाद अब पंजाब के बठिंडा में एक बड़ा रेल हादसा टल गया. यहां दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक पर लोहे के सरिये बरामद हुए हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी ने जानबूझकर साजिश के तहत रेलवे ट्रैक पर सरिये रख दिये या इस घटना के पीछे की वजह कुछ और है. रेलवे पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के 3 बजे बठिंडा-दिल्ली रेलवे ट्रैक से माल गाड़ी गुजर रही थी. लेकिन पटरियों के बीचों बीच लोहे के सरिये रखे होने के कारण ट्रैन को कोई सिग्नल नहीं मिला. जांच करने पर ट्रैक के ऊपर लोहे के 9 सरिये बरामद हुए. इस पूरे घटनाक्रम में रेल गाड़ी कुछ घंटे की देरी से आगे बढ़ सकी. पुलिस ने फिलहाल अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कानपुर में ट्रैक पर मिला था LPG सिलेंडर
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रेलवे ट्रैक पर कुछ ना कुछ मिलने का सिलसिला जारी है. अभी एक दिन पहले ही कानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम की गई थी. महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक एलपीजी गैस सिलेंडर रखा हुआ था. हालांकि लोको पायलट की सूझबूझ के चलते हादसा टल गया, उसने तुरंत ट्रेन को रोक दी और इसके बारे में अधिकारियों को जानकारी दी. पिछले कुछ दिनों में कानपुर में हुई यह तीसरी घटना थी.
कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश
कानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश इससे पहले 8 सितंबर को हुई थी, जब रात करीब 8.30 बजे कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को ब्लास्ट कर उड़ाने की साजिश सामने आई थी. प्रयागराज से भिवानी की ओर जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर रखे एलपीजी गैस से भरे सिलेंडर टकरा गई थी. इसके बाद तेज आवाज भी हुई थी. घटनास्थल पर पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस के साथ बारूद भी मिला था. मामले की जांच NIA को सौंपी गई थी.
वडोदरा में ट्रैक की फिश प्लेट निकाली

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







